फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाड में गोल्ड जीतने वाले सौरभ को योगी सरकार देगी 50 लाख का इनाम, राजपत्रित नौकरी का भी ऐलान

Tue, 21 Aug 2018 12:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सौरभ चौधरी
विज्ञापन
एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर राइफल पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाले यूपी के सौरभ चौधरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। प्रदेश और देश का नाम रोशन करने पर सीएम ने उन्हें 50 लाख रुपये का पुरस्कार और राजपत्रित नौकरी देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


मालूम हो कि यूपी के मेरठ निवासी 16 वर्षीय निशानेबाज सौरभ चौधरी ने मंगलवार को इतिहास रच दिया। सौरभ ने 10 मीटर एयर राइफल पिस्टल में स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरान्वित किया है। उनका अंतिम-2 में मुकाबला जापान के मत्सुदा से था। जापानी निशानेबाज का दो में से पहला शॉट 8.9 पर जाकर लगा, जिससे भारतीय निशानेबाज को लाभ मिला। सौरभ ने इस मौके को जाने नहीं दिया और गोल्ड मेडल अपने नाम पर लिया।
विज्ञापन


वहीं, हरियाणा के अभिषेक वर्मा 219.3 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे और उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें