मुजफ्फरनगर दंगे की जांच के लिए गठित जस्टिस विष्णु सहाय आयोग का कार्यकाल छह माह बढ़ा दिया गया है। यह दूसरी बार है जब आयोग का समय बढ़ाया गया है।
इस आयोग के सचिव दिलीप कुमार ने राज्य सरकार से जांच पूरी करने के लिए छह माह का और समय मांगा था। सरकार ने इस पर बुधवार को फैसला किया।
आयोग के सचिव ने राज्य सरकार को भेजे अपने पत्र में कहा था कि अभी जांच के कई पहलुओं पर छानबीन शेष है, लिहाजा छह माह का समय और दिया जाए।