फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन हेतु 17 सदस्यीय टास्क फोर्स गठित, डॉ. दिनेश शर्मा होंगे अध्यक्ष

Wed, 19 Aug 2020 05:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बड़ा निर्णय लेते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सफल क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना तैयार करने हेतु 17 सदस्यीय टास्क फोर्स के गठन को संस्तुति प्रदान कर दी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा इस टास्क फोर्स के अध्यक्ष होंगे जबकि बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी सह-अध्यक्ष होंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा, डॉ. जीसी त्रिपाठी, अध्यक्ष, उ.प्र. राज्य उच्च शिक्षा परिषद, रेणुका कुमार, एसीएस, बेसिक शिक्षा विभाग एस.राधा चौहान, एसीएस प्राविधिक शिक्षा एवं व्यवसायिक शिक्षा, मोनिका एस. गर्ग, एसीएस, उच्च शिक्षा विभाग, आराधना शुक्ला, एसीएस, माध्यमिक शिक्षा विभाग, अनिल स्वरूप, पूर्व सचिव भारत सरकार, अशोक गांगुली, पूर्व अध्यक्ष CBSE भी इस टास्क फोर्स के सदस्य होंगे।

डॉ. विनय पाठक, कुलपति, अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, लखनऊ, वाचस्पति मिश्र, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, वी.पी. खंडेलवाल, पूर्व निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, पूर्व निदेशक, माध्यमिक शिक्षा भी इस टास्क फोर्स में सदस्य नामित किए गए हैं।
विज्ञापन


इस महत्वपूर्ण टास्क फोर्स में लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. अरविंद मोहन, डॉ. निशी पांडेय तथा डॉ. अब्बास नैयर भी सदस्य के रूप में सेवाएं देंगे। विजय किरण आनंद, महानिदेशक, सर्व शिक्षा अभियान टास्क फोर्स के सदस्य सचिव होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें