गोंडा में खादी ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह और बहराइच में अनिल राजभर को प्रभारी मंत्री नियुक्त किया है। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रभारी मंत्री जिलों में जिला योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के साथ सरकार की योजनाओं के क्रियान्वन की समीक्षा भी करेंगे।