फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दिल्ली में मौसम खराब होने से चार उड़ानें लखनऊ हुईं डायवर्ट, कई घंटे रुकने के बाद हुईं रवाना

Thu, 04 Jun 2026 08:30 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Lucknow Airport: दिल्ली में मौसम खराब हो जाने की वजह से गुरुवार को दोपहर बाद दिल्ली जाने वाली चार उड़ानों को लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट डायवर्ट करना पड़ा। 

 
विज्ञापन
कई उड़ान हुईं डायवर्ट । - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 दिल्ली में बृहस्पतिवार दोपहर अचानक मौसम खराब होने से विमान संचालन प्रभावित हो गया। खराब मौसम और विमान संचालन में आई बाधा के कारण दिल्ली जाने वाली चार उड़ानों को डायवर्ट कर चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतारा गया। इससे यात्रियों को कुछ समय तक असुविधा का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक गोवा से दिल्ली जा रही अकासा एयरलाइंस की उड़ान (क्यूपी-1814) को एटीसी से दिल्ली में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी, जिसके बाद उसे डायवर्ट कर लखनऊ भेज दिया गया। यह विमान दोपहर 3:10 बजे लखनऊ पहुंचा। विमान में एक बच्चे सहित कुल 160 यात्री सवार थे। मौसम में सुधार होने के बाद इस उड़ान को शाम 4:37 बजे दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।

 इसी तरह मुंबई से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की उड़ान (एआई-2419) को भी लखनऊ डायवर्ट किया गया। यह विमान 3:20 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा, इस विमान में 86 यात्री सवार थे। इस विमान को शाम 4:50 बजे रवाना किया गया। वहीं बैंकॉक से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई-1064) शाम चार बजे लखनऊ पहुंची। इसमें 215 यात्री सवार थे।
विज्ञापन


 यह उड़ान एक घंटे बाद दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसके अलावा पूर्णिया से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान (6ई-6560) को भी डायवर्ट कर लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया। इस विमान में 176 यात्री सवार थे। बाद में मौसम सामान्य होने पर इस उड़ान को 5:13 बजे गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें