फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Today: 58 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी, बारिश का अलर्ट; 70 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी हवा

Sat, 03 May 2025 06:16 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Weather Update Today : मौसम विभाग ने 4 से 6 मई तक मौसम में बदलाव रहने के आसार जताए हैं। शनिवार को तराई, पश्चिमी और बुंदेलखंड के 33 जिलों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
प्रदेश में कई जगह आंधी और बारिश का प्रकोप रहा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुई हवाओं की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने चार से छह मई तक ये बदलाव रहने के आसार जताए हैं। शनिवार को तराई, पश्चिमी और बुंदेलखंड के 33 जिलों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 58 जिलों में गरज-चमक संग बूंदाबांदी और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कहीं-कहीं ओले गिरने के भी आसार हैं।

विज्ञापन


ब्रज में शुक्रवार को बारिश, आंधी और बिजली गिरने से चार की मौत हो गई। 4 लोग झुलस गए। एटा में बिजली गिरने से दीक्षा (16) की मौत हो गई। फिरोजाबाद में मनरेगा के तहत खुदाई कर रहे विष्णु (35), सत्येंद्र सैलानी (36) की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। देवेंद्र (32) गंभीर रूप से झुलस गए।

वहीं, एका के पवरई गांव निवासी जयदयाल (47) की बिजली गिरने से मौत हो गई। कासगंज, मथुरा, आगरा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर में भी बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। अलीगढ़ के गंगीरी में बिजली गिरने से दो लोग झुलस गए। आंधी से नगला जाट में मकान की छत गिर गई।

विज्ञापन
Trending Videos

पूरे प्रदेश में बदला रहेगा मौसम 

प्रदेश में शुक्रवार को पश्चिमी जिलों और तराई के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। दिल्ली से सटे इलाके ज्यादा प्रभावित रहे। कहीं पेड़ गिरे तो कहीं कच्चे मकान ढह गए। जलभराव और रास्ते बाधित होने से आवागमन प्रभावित हुआ। कई क्षेत्रों की बिजली घंटों गुल रही। बुंदेलखंड के क्षेत्रों समेत सहारनपुर, लखीमपुर खीरी से लेकर हरदोई तक हल्की बारिश हुई। इस बीच बिजली गिरने और आंधी बारिश के कारण हुए हादसों में चार लोगों की मौत हो गई।

शनिवार से यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश के दायरे और तीव्रता में बढ़ोतरी के आसार हैं। पूर्वा और पश्चिमी हवाओं का समागम और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार से पूरे प्रदेश में दिखेगा। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवाओं के असर से प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभाग में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। - वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ

58 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी

वज्रपात - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।

सीएम ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-बारिश, ओलावृष्टि के तहत संबंधित जिलों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने फिरोजाबाद में बिजली गिरने से हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे कर राहत कार्यों पर नजर रखने और फसल नुकसान का आकलन कर शासन को रिपोर्ट भेजने को कहा। आपदा से जनहानि और पशुहानि की स्थिति में तत्काल प्रभावितों को राहत राशि का वितरण करने और घायलों के उपचार के निर्देश दिए।


 
विज्ञापन

गाजियाबाद में आंधी से उखड़े पेड़, बारिश से भरे पाने के गड्ढे में समाई कार

जिले में तीन घंटे की आंधी बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। शहर में कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए। इससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। रास्ते बाधित हुए। मसूरी में बारिश के जलभराव के चलते एक कार गड्ढे में गिर गई। बारिश का पानी स्कूल में भर जाने के कारण प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की छुट्टी कर दी गई। मुरादनगर में बिजली गिरने से करीब 50 घरों के बिजली के उपकरण फुंक गए। हापुड़ में शुक्रवार सुबह आंधी और बारिश से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। देहात क्षेत्र में करीब 15 खंभे टूट गए और शहर और देहात क्षेत्र की करीब छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।

यह भी पढ़ें- UP Weather News: तराई... बुंदेलखंड व पश्चिमी यूपी के जिलों में बारिश, वज्रपात और ओले गिरने का भी पूर्वानुमान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें