फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रा: सऊदी अरब में नुसुक कार्ड से होगी हज यात्रियों की पहचान, मदीना मुनव्वरा पहुंचने पर मिलेगा कार्ड

Sat, 03 May 2025 06:13 AM IST
रोहित मिश्र मोहम्मद इरफान, अमर उजाला, लखनऊ

सार

Hajj Pilgrimage: हज यात्रा के लिए यूपी सहित देश भर से हज यात्रियों के जत्थे रवाना हो चुके हैं। इस बार  सऊदी अरब में हज यात्रियों की पहचान नुसुक कार्ड से होगी।
 
विज्ञापन
हज यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सऊदी अरब में हज यात्रियों की पहचान नुसुक कार्ड से होगी। कार्ड के बगैर उन्हें हज के अरकान अदा करने की इजाजत नही मिलेगी। सऊदी अरब सरकार ने इस बार हज यात्रियों के लिए टैग सिस्टम लागू किया है ताकि सऊदी अधिकारी प्रत्येक हज यात्री की पहचान आसानी से कर सके। हज यात्रियों को नुसुक कार्ड मदीना मुनव्वरा पहुंचने पर मुहैया कराया जाएगा।

विज्ञापन


सऊदी अरब सरकार ने दुनियां भर से आने वाले लाखों हज यात्रियों की पहचान के लिए टैग सिस्टम लागू किया है। इसका नाम नुसुक कार्ड रखा है। यह कार्ड एक सरकारी पहचान पत्र है जिसमें हज यात्रियों का पूरा डेटा होगा। जिससे उनकी पहचान आसानी से की जा सकेगी। हज यात्रियों को कार्ड हर वक्त अपने पास हिफाजत से रखना होगा।

 इस कार्ड के बगैर हरम शरीफ में नमाज और तवाफ करने की इजाजत नही मिलेगी। इसके अलावा मीना में जाने के लिए हज यात्रियों को बस में कार्ड देख कर ही बैठाया जाएगा। नुसुक कार्ड गुम होने की दशा दोबारा नही बनवाया जा सकेगा। राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि सऊदी अरब पहुंचने पर प्रत्येक हज यात्री को नुसुक कार्ड मिलेगा। ये कार्ड हज यात्री के लिए एक सरकारी पहचान पत्र होगा। उन्होंने हज यात्रियों से कार्ड हर वक्त अपने साथ रखने की हिदायत करते हुए कहा कि सऊदी अरब में मक्का, मदीना, मिना, अराफात व मुज्दलिफा जाते समय नुसुक कार्ड न होने पर सऊदी प्रशासन की ओर से उन्हें रोका जा सकता है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन

हज सुविधा एप 2.0 बनेगा हज यात्रियों का मददगार

हज यात्रियों की मदद के लिए हज कमेटी आफ इंडिया ने हज सुविधा एप 2.0 जारी किया है। हज यात्रियों के लिए उड़ान व वीजा की सूचना, शिकायत का निस्तारण, मक्का, मदीना, मिना, अराफात में जीपीएस के उपयोग से मार्गदर्शन, हज यात्री का चिकित्सीय इतिहास प्रबंधन, नमाज का समय, किबला रुख, आध्यात्मिक संसाधन, बैगेज ट्रैकिंग आदि में हज सुविधा एप मददगार बनेगा। राज्य हज कमेटी के सचिव ने बताया कि एप को गूगल प्ले स्टोर या एपल एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा।
 

हज यात्रा 2025: 29 अप्रैल को पहली उड़ान, हज हाउस में ही मिलेगी सऊदी रियाल प्राप्त करने की सुविधा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें