फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में रात में बढ़ी खाद की कालाबाजारी, नेपाल बॉर्डर वाले जिलों में रात में बिक्री के केस मिले

Wed, 17 Dec 2025 10:40 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Sale of fertilizer in UP: प्रदेश में खाद की कालाबाजारी अभी जारी है। यूपी के उन जिलों में बिक्री के सबूत मिले हैं जो नेपाल सीमा से सटे हुए हैं। 
विज्ञापन
यूपी में बना हुआ है खाद का संकट। डेमो इमेज।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में रात के अंधेरे में खाद की बिक्री के आंकड़े सामने आए हैं। सर्वाधिक मामले नेपाल बॉर्डर से जुड़े जिलों में मिले हैं। ऐसे में खाद की कालाबाजारी होने की आशंका है। रात बिक्री के आंकड़ों के आधार पर कृषि विभाग ने पूरे प्रदेश में पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रदेश में खाद की बिक्री पोइंट आफ सेल (पीओएस) डिवाइस के जरिए की जा रही है। लखीमपुर खीरी में 52, महाराजगंज में 25, पीलीभीत में 57, श्रावस्ती में 52, सिद्धार्थनगर में 57, बहराइच में 29 और बलरामपर में 71 विकेताओं ने रात आठ

बजे बाद खाद की बिक्री दिखाई है। इन आंकड़ों के आधार पर पड़ताल की गई तो पता चला कि कई दुकानदारों ने 50 फीसदी तक खाद की बिक्री रात आठ बजे की है।

320 विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त
विभाग ने रात आठ बजे के बाद बिक्री दिखाने वाले लखीमपुर खीरी, महाराजगंज, पीलीभीत, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर, बहराइच और बलरामपुर के 320 विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन


अभी इतनी है उपलब्धता
कृषि विभाग के मुताबिक प्रदेश में 9.57 लाख टन यूरिया, 3.77 लाख टन डीएपी और 3.67 लाख टन एनपीके उर्वरक उपलब्ध है। प्रतिदिन औसतन 54,249 टन यूरिया बांटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें