फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 मैच: सात बार निरीक्षण के बाद रद्द हुआ भारत-अफ्रीका मैच, वापस अकाउंट में आएंगे टिकट के पैसे

Wed, 17 Dec 2025 10:03 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

India-South Africa T20: लखनऊ में पड़ रहे भारी कोहरे का असर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच पर पड़ा। कम रोशनी के चलते मैच रद्द हो गया। 
विज्ञापन
कोहरे की वजह से रद्द हुआ मैच। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 लखनऊ में कड़ाके की ठंड के बीच पड़ रहे कोहरे और धुंध के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला रद्द कर दिया गया। शहर में सुबह से ही खराब मौसम था, जिसका असर इस मुकाबले पर पड़ा। अंपायरों ने शाम छह से रात 7:25 बजे तक इकाना स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान मौसम में कोई भी सकारात्मक बदलाव नहीं आया। अंत में मैच के अंपायर रोहन पंडित और केएन अनंत पद्मनाभन ने मुकाबले को रद्द करने का फैसला किया। अब सीरीज का आखिरी टी-20 मुकाबला अहमदाबाद में 19 दिसंबर को खेला जाएगा। टीम इंडिया ने अभी तक सीरीज में 2-1 से आगे है।

विज्ञापन


वापस होंगे टिकट के पैसे
मैच रद्द होने के बाद स्टेडियम में माइक से इस बात की घोषणा की गई कि जिन्होंने मैच का टिकट खरीदा है उन्हें पैसे वापस किए जाएंगे। 



इस तरह हुआ निरीक्षण
पहला निरीक्षण 6:00 बजे
दूसरा निरीक्षण 6: 50 बजे
तीसरा निरीक्षण 7:28 बजे
चौथा निरीक्षण 7:57 बजे
पांचवां निरीक्षण 8:29 बजे
छठा निरीक्षण 8:58 बजे
सातवां निरीक्षण 9:25 (मुकाबला रद्द)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें