फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : आबकारी विभाग ने बरामद की हजारों लीटर अवैध शराब, मिस इंडिया और फाइटर ब्रांड के पौव्वे बरामद

Mon, 30 Aug 2021 09:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन सी ने सोमवार को बताया कि अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर भूसरेड्डी के निर्देश पर 26 अगस्त से 06 सितंबर तक अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान में दबिश व दुकानों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अवैध शराब की खेप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान में अब तक 1069 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जिसमें 37674 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। शराब बनाने के लिए तैयार की गई 116886 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट किया गया। अवैध शराब के धंधे में लिप्त 398 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और 21 वाहन जब्त किए गए।

विज्ञापन

 
आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन सी ने सोमवार को बताया कि अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर भूसरेड्डी के निर्देश पर 26 अगस्त से 06 सितंबर तक अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान में दबिश व दुकानों की जांच की जा रही है। आगरा में आबकारी विभाग ने 55 पौव्वा फाइटर ब्रांड के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

सहारनपुर में 19 मुकदमों में नामजद कुख्यात शराब माफिया मोनू उर्फ जहाज लगातार कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार से अपने आप को पूरी तरह अलग कर लिया है। यह भी आश्वस्त किया कि अपने इलाके में अवैध शराब का कारोबार नहीं होने देगा।
विज्ञापन


इसके अलावा सहारनपुर में ननौता नहर पटरी पर एक कार से 92 पेटी हरियाणा राज्य की अवैध देशी शराब बरामद कर पांच अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम और आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके अ लावा सीतापुर, श्रावस्ती, अमरोहा, हरदोई, प्रतापगढ़, कुशीनगर, मुरादाबाद में भी कार्रवाई की गई। मेरठ में 32 पौव्वा मिस इंडिया ब्रांड अवैध शराब पकड़ी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें