अत्याधुनिक क्षेत्र में शुरू करेंगे ब्रांच
बीटेक कोर्स की मान्यता लेने वाले कॉलेज अपने यहां अत्याधुनिक क्षेत्र में ब्रांच शुरू करेंगे। इसमें राम ईश कॉलेज एआई व डाटा साइंस, इलेक्ट्रानिक एंड कंप्यूटर इंजीनियरिंग में पढ़ाई कराएगा। ट्रिनिटी इंस्टीट्यूट कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विथ एआई एंड एमएल, डीटीसी कॉलेज कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विथ एआई एंड एमएल, एकेडमी ऑफ टेक्नोलॉजी कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विथ एआई एंड एमएल और कंप्यूटर साइंस एंड आईटी क्षेत्र की पढ़ाई कराएगा।
छात्रों की मांग फिर से तेजी पकड़ रही
एकेटीयू के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि कई साल बाद इंजीनियरिंग में नए कॉलेजों ने संबद्धता ली है। कोविड के बाद के वर्षों की अपेक्षा हाल में फार्मेसी के प्रति छात्रों का रुझान कुछ कम हुआ है। वहीं इंजीनियरिंग में नई विधा के छात्रों की मांग फिर से तेजी पकड़ रही है। एआई, मशीन लर्निंग, कंप्यूटर साइंस आदि इसमें प्रमुख हैं।