फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव : प्रदेश में 10 दिसंबर तक एक करोड़ नए सदस्य बनाएगी कांग्रेस, 23 हजार सदस्यता प्रभारियों के नेतृत्व में चलेगा अभियान

Wed, 24 Nov 2021 07:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि संविधान दिवस के दिन खास तौर पर दलित बस्तियों में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकरनगर के योगदान पर विशेष चर्चा होगी। रात्रि भोज का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
अजय कुमार लल्लू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में एक करोड़ नए सदस्य बनाने का फैसला किया है। इसके लिए पूरे प्रदेश में 23000 सदस्यता प्रभारियों के नेतृत्व में घर-घर जाकर कांग्रेस के सदस्य बनाए जाएंगे। साथ ही पार्टी की ओर से घोषित प्रतिज्ञाओं का पत्रक भी वितरित किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर बुधवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर सदस्यता अभियान शुरू करेगी। एक परिवार के नए चार सदस्यों को जोड़ते हुए 10 दिसंबर तक  कांग्रेस पार्टी ने 1 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए न्याय पंचायत और वार्डों के 23 हजार प्रभारी कांग्रेस पार्टी के नए सदस्य बनाएंगे। संविधान दिवस के दिन खास तौर पर दलित बस्तियों में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकरनगर के योगदान पर विशेष चर्चा होगी। रात्रि भोज का आयोजन भी किया जाएगा।

लल्लू ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत प्रत्येक कार्यकर्ता प्रतिदिन 25 नए सदस्य बनाएगा। इसके लिए मिस्ड कॉल नंबर 8230005000 पर मिस्ड काल देनी होगी। बाजारों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर कैनोपी लगाकर भी सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि युवाओं को विशेष तौर पर जोड़ा जाएगा, क्योंकि उनके सपने कांग्रेस ही पूरा कर सकती है। इस अवसर पर कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, पूर्व विधायक सतीश आजमानी,  मीडिया संयोजक अशोक सिंह और प्रवक्ता पंकज तिवारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें