समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर 11 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी घोषित किए हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची में बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हाथरस, मथुरा, आगरा, शाहजहांपुर और जालौन जिलों के क्षेत्रों के लिए नाम तय किए गए हैं।
बागपत की बड़ौत विधानसभा सीट पर सुरेंद्र तोमर को प्रभारी बनाया गया है, जबकि गाजियाबाद की लोनी सीट पर अनिल कसाना और गाजियाबाद शहर सीट पर अभिषेक गर्ग को जिम्मेदारी दी गई है। गौतमबुद्धनगर की नोएडा सीट पर मुकेश शर्मा को प्रभारी बनाया गया है।
ये भी पढ़ें - यूपी: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी बोले- लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है कांग्रेस
ये भी पढ़ें - यूपी कांग्रेस में घमासान: सांसद राकेश राठौर ने खोला मोर्चा, बोले- प्रदेश प्रभारी ने चौपट कर दिया पूरा संगठन
हाथरस जिले की हाथरस विधानसभा सीट पर रामनारायण काके और सादाबाद सीट पर देवेंद्र अग्रवाल को प्रभारी बनाया गया है। मथुरा की छाता सीट पर लोकमणि जादौन और मांट सीट पर संजय लाठर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आगरा की बाह सीट पर कृष्ण वर्मा निषाद, शाहजहांपुर की तिलहर सीट पर रौशनलाल वर्मा और जालौन की कालपी सीट पर श्रीराम पाल को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। मालूम हो कि सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है और दोनों दल मिलकर यूपी चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, सीट बंटवारे को लेकर दो दौर की बात हो चुकी है और दो दौर की बातचीत आगे होनी है।
इसके पहले, सपा ने 24 नवंबर को पांच सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा की थी। जारी हुई सूची में सहारनपुर जिले की दो सीटों समेत शामली, अमरोहा और ललितपुर की एक-एक विधानसभा सीट पर उम्मीदवार उतारे गए थे।
विधानसभा सीट- जिला और प्रत्याशी
बेहट (01), सहारनपुर: उमर अली खान
सहारनपुर (04), सहारनपुर: आशु मलिक
कैराना (08), शामली: नाहिद हसन
अमरोहा (41), अमरोहा: महबूब अली
ललितपुर (226), ललितपुर: ज्योति लोधी