फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: निषाद पार्टी ने जारी की तीन तो अपना दल ने दो प्रत्याशी घोषित किए, देखें किसको कहां मिला टिकट

Sun, 06 Feb 2022 09:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

उल्लेखनीय है कि विश्वनाथगंज से अभी अपना दल के राकेश कुमार विधायक हैं, लेकिन बीते दिनों उन्हें अपना दल से निष्कासित कर दिया गया था। वहीं 2017 विधानसभा चुनाव में प्रतापपुर सीट भाजपा हार गई थी। 
विज्ञापन
निषाद पार्टी अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल ने रविवार को यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के तीन प्रत्याशियों की सूची जारी की। बांसडीह से केतकी सिंह, शाहगंज से रमेश सिंह और नौतनवा से ऋषि त्रिपाठी को प्रत्याशी घोषित किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं अपना दल (एस) ने विधानसभा चुनाव में दो प्रत्याशी घोषित किए है। प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज से जीतलाल पटेल को उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि प्रयागराज की प्रतापपुर सीट से बसपा सरकार में मंत्री रहे राकेश धर त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है। उल्लेखनीय है कि विश्वनाथगंज से अभी अपना दल के राकेश कुमार विधायक हैं, लेकिन बीते दिनों उन्हें अपना दल से निष्कासित कर दिया गया था। वहीं 2017 विधानसभा चुनाव में प्रतापपुर सीट भाजपा हार गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें