यूपी विधान परिषद चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब इन चुनाव के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा जबकि परिणाम 12 अप्रैल को आएगा। उधर, भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर उत्तर प्रदेश में दो दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
पढ़ें प्रमुख खबरें
यूपी: विधान परिषद चुनाव का कार्यक्रम बदला, 9 अप्रैल को मतदान और 12 अप्रैल को आएगा परिणाम
यूपी में विधान परिषद चुनाव, विधान सभा चुनाव परिणाम आने के बाद होंगे। चुनाव के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा जबकि परिणाम 12 अप्रैल को आएंगे।
पढ़ें पूरी खबर
Lata Mangeshkar Death: यूपी में दो दिन का राजकीय शोक, कोई शासकीय समारोह नहीं होगा
स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर उत्तर प्रदेश में दो दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस दौरान कोई राजकीय समारोह नहीं होगा।
पढ़ें पूरी खबर
लता मंगेशकर का निधन: भाजपा ने घोषणा पत्र कार्यक्रम स्थगित किया, गृहमंत्री अमित शाह ने जताया शोक
स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के कारण यूपी भाजपा ने घोषणा पत्र जारी करने के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। गृहमंत्री अमित शाह ने निधन पर शोक व्यक्त किया है।
पढ़ें पूरी खबर
UP Election 2022: कांग्रेस ने चौथे चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, 30 नेताओं के नाम दिए
कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में राहुल गांधी व प्रियंका गांधी सहित 30 नेताओं के नाम शामिल हैं।
पढ़ें पूरी खबर
UP Election 2022: सपा ने अमेठी की जगदीशपुर सीट का प्रत्याशी बदला, विमलेश सरोज को बनाया उम्मीदवार
समाजवादी पार्टी ने जनपद अमेठी की विधानसभा जगदीशपुर की प्रत्याशी का बदलाव किया है। इस पत्र के अनुसार जगदीशपुर में रचना कोरी की जगह विमलेश सरोज को बनाया अपना प्रत्याशी।
पढ़ें पूरी खबर