फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 : केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, सपा ने साफ कर दिया कि वह अपराधियों का साथ नहीं छोड़ सकती, सपा के चरित्र के खिलाफ अभियान चलाएगी भाजपा

Fri, 14 Jan 2022 08:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

उन्होंने कहा कि उनकी सूची में खूंखार अपराधियों के नाम देखकर पूरा प्रदेश चौकन्ना हो गया है। सूची में सपा ने प्रदेश की जनता को 2017 से पहले जो पश्चिमी यूपी की जो स्थिति थी उसका टेलर दिखाने का काम किया गया है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा-रालोद गठबंधन की पहली लिस्ट में साफ हो गया है कि सपा अपराधियों, माफियाओं और दंगाइयों का साथ नहीं छोड़ सकती है। उन्होंने कहा कि उनकी सूची में खूंखार अपराधियों के नाम देखकर पूरा प्रदेश चौकन्ना हो गया है। सूची में सपा ने प्रदेश की जनता को 2017 से पहले जो पश्चिमी यूपी की जो स्थिति थी उसका टेलर दिखाने का काम किया गया है।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि सपा-रालोद उम्मीदवारों की सूची देखकर प्रदेश की जनता समझ गई है कि सपा की सरकार बनाने का मतलब है फिर से गुंडाराज, माफियाराज और अपराधी राज। किसी उम्मीदवार पर 20 तो किसी पर 40 मुकदमे दर्ज है। उन्होंने सवाल किया कि अखिलेश  क्या एक बार फिर से मुजफ्फर नगर दंगे की वापसी चाहते है, क्या फिर से कैराना से पलायन चाहते है। उन्होंने कहा कि सपा की सूची से तो यही संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि सपा के इस चरित्र के खिलाफ अभियान चलाकर जनता के बीच संदेश देने का काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें