फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव : पति-पत्नी दोनों नौकरी में तो सिर्फ एक की लगेगी चुनाव ड्यूटी, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश

Fri, 14 Jan 2022 08:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

आदेश में कहा गया है कि पति या पत्नी में से किसी एक व्यक्ति को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने का प्रार्थना पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी या सहायक निर्वाचन अधिकारी को देना होगा।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा चुनाव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर पति-पत्नी दोनों सरकारी कर्मचारी हैं तो विधानसभा चुनाव में दोनों में से सिर्फ एक की ही चुनाव ड्यूटी लगाई जाएगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि पति या पत्नी में से किसी एक व्यक्ति को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने का प्रार्थना पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी या सहायक निर्वाचन अधिकारी को देना होगा। उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को पति-पत्नी में से किसी एक ही चुनाव ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। उधर, उप्र. दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से गर्भवती, गंभीर बीमारी से ग्रस्त शिक्षकों और 58 वर्ष से अधिक आयु की महिला शिक्षकों को भी चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने की मांग की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें