फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: माफिया अनुपम दुबे की 14.70 करोड़ रुपये की संपत्तियों को ईडी ने किया जब्त, बसपा से है वास्ता

Fri, 16 Feb 2024 10:59 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बसपा के नेता अनुपम दुबे पर ईडी ने कार्रवाई की है। उनकी 14.70 करोड़ रुपये कीमत की चल-अचल संपत्तियों को प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
बाहुबली बसपा नेता अनुपम दुबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा नेता एवं माफिया अनुपम दुबे की 14.70 करोड़ रुपये कीमत की चल-अचल संपत्तियों को प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को जब्त कर लिया। ईडी ने फर्रुखाबाद में अनुपम दुबे और उनके करीबी परिजनों के नाम से खरीदे गए कई भूखंडों को जब्त किया है, जिनमें कृषि योग्य और आवासीय भूखंड शामिल हैं। बता दें कि ईडी ने पिछले साल अनुपम दुबे के खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

विज्ञापन


ईडी ने अनुपम दुबे की जिन 33 संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है, उनमें 13.85 करोड़ रुपये कीमत के भूखंड और 84.75 लाख रुपये की चल संपत्तियां शामिल हैं। ईडी ने अनुपम दुबे की दर्जनों संपत्तियों को चिन्हित करने के बाद बीते माह में अनुपम दुबे से जेल में पूछताछ के बाद बयान दर्ज किया था। 

इस दौरान अनुपम दुबे इन संपत्तियों को खरीदने के लिए जुटाई गयी रकम का ब्योरा नहीं दे सका था। बता दें कि अनुपम दुबे की करीब 150 करोड़ रुपये की संपत्तियों को यूपी पुलिस पूर्व में जब्त कर चुकी है। वह निरीक्षक रामनिवास यादव की हत्या के मामले में मथुरा जेल में बंद है। हाल ही में ईडी ने फर्रुखाबाद में उसकी संपत्तियों और लग्जरी गाड़ियों के बारे में जानकारी जुटाने के बाद कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें