फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी डीजीपी बोले, हमारे खौफ के कारण एक जगह नहीं रुक सके हत्यारे, पूछताछ कर गहन जांच करेंगे

Wed, 23 Oct 2019 12:25 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डीजीपी ओम प्रकाश सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या के आरोपियों के पकड़े जाने पर यूपी डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि हम आरोपियों व साजिशकर्ताओं से गहन पूछताछ कर मामले की विवेचना करेंगे।

विज्ञापन


हत्यारों द्वारा लगातार लोकेशन बदलने पर उन्होंने कहा कि यह यूपी पुलिस का खौफ ही था कि हत्यारे यहां-वहां भागते रहे। राज्य में एसटीएफ व एटीएस की टीमें सक्रिय थीं जिससे हत्यारे एक जगह पर रुक नहीं सके और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी नहीं इस्तेमाल कर रहे थे।

उन्होंने हत्या के कारणों पर कुछ भी कहने से मना कर दिया और बोले कि पूछताछ करने के बाद मामले की विस्तृत पड़ताल की जाएगी। बता दें कि दोनों मुख्य आरोपियों मोइनुद्दीन और अशफाक को एटीएस ने गुजरात-राजस्थान बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गुजरात एटीएस के डीआईजी हिमांशु शुक्ला की अगुवाई में पुलिस अधीक्षक बीपी रोजिया, एसीपी बीएस चावड़ा और अन्य पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। डीआईजी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें