फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डीजीपी ने दिया निर्देश- कांवड़ यात्रा मार्ग पर विशेष सतर्कता बरतें, सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था करें

Wed, 06 Mar 2024 09:40 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी डीजीपी ने कांवड़ यात्रा मार्ग को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ ही यातायात का भी प्रबंध किया जाए।
विज्ञापन
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजीपी प्रशांत कुमार ने महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा मार्ग की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सभी एडीजी जोन, पुलिस कमिश्नर, आईजी रेंज और जिलों के पुलिस कप्तानों को जारी दिशा-निर्देशों में कहा कि सभी थाना क्षेत्रों में महाशिवरात्रि कार्यक्रम के आयोजकों, शांति समितियों, शिविर प्रबंधकों आदि के साथ वरिष्ठ अधिकारी संवाद बनाकर रखें।

विज्ञापन


साथ ही जलाभिषेक वाले धार्मिक स्थलों पर पुलिस प्रबंध किया जाए और एंटी सेबोटॉज चेकिंग के अलावा क्यूआरटी टीमों को स्ट्रेटेजिक प्वाइंट पर तैयार रखा जाए। कांवड़ यात्रियों के आवागमन के मार्गों, संवेदनशील मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए।

ये भी पढ़ें - योगी कैबिनेट विस्तार: दारा सिंह को मिला सब्र का फल, उप-चुनाव में हार के बाद भी मिला मंत्री पद
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सरकार में पश्चिम और पूर्वांचल का दबदबा बढ़ा; तीन दर्जन से अधिक जिलों को अब भी प्रतिनिधित्व नहीं


सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था भी की जाए। रात में कांवड़ यात्रियों के साथ कोई मार्ग दुर्घटना न हो, इसके लिए विशेष पुलिस प्रबंध किया जाए। वैकल्पिक मार्गों का चिह्नीकरण करते हुए ट्रैफिक डायवर्जन कराया जाए। कांवड़ मार्गों व धार्मिक स्थलों के आसपास पोस्टर पार्टी को सक्रिय रखा जाए। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें