फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बर्थडे पार्टी का सामान लेकर लौट रहे किशोर को ट्रक ने रौंदा

Wed, 06 Mar 2024 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। सरोजनीनगर में अमौसी मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार दोपहर अपने जन्मदिन की पार्टी का सामान लेकर लौट रहे किशोर को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में किशोर की मौत हो गई, जबकि उसकी मां भी ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने चालक को दबोचकर पिटाई कर दी। मगर वह किसी तरह लोगों से बचकर भाग निकला।
विज्ञापन


कृष्णानगर स्थित पीएसी 32वीं बटालियन में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (फालोवर) राजेंद्र के बेटे गोलू (12) का मंगलवार को जन्मदिन था। शाम को घर में पार्टी होनी थी। इसके लिए सामान खरीदने गोलू दोपहर में मां भाग्यलक्ष्मी के साथ चिल्लावां साप्ताहिक बाजार गया था। दोपहर डेढ़ बजे मां-बेटा सामान लेकर लौट रहे थे। अमौसी मेट्रो स्टेशन के पास डिवाइडर के कट को पार करने के दौरान ट्रांसपोर्टनगर की ओर से आ रहे ट्रक ने गोलू को रौंद दिया। भाग्यलक्ष्मी भी ट्रक की चपेट में आ गईं। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गोलू को मृत घोषित कर दिया। भाग्यलक्ष्मी का ट्राॅमा सेंटर में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद लखनऊ से कानपुर जाने वाली सड़क पर कुछ देर तक जाम लगा रहा। पुलिस ने किसी तरह यातायात सुचारू कराया।
बेटे के जन्मदिन को लेकर राजेंद्र उत्साहित थे। सुबह ड्यूटी पर जाते वक्त उन्होंने पत्नी से गोलू के लिए केक और अन्य सामान लाने को कहा था। दोपहर में जब पुलिस ने फोन कर हादसे की खबर दी तो वह बदहवास हो गए। साथी पीएसी कर्मचारी राजेंद्र को लेकर ट्राॅमा सेंटर पहुंचे, जहां बेटे का शव देख वह बेसुध हो गए। साथियों ने किसी तरह राजेंद्र को सहारा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें