फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : कोविड संक्रमण में गिरावट, मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद, 31 दिन बाद डेढ़ फीसदी पहुंची संक्रमण दर

Mon, 07 Feb 2022 08:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रदेश में दिसंबर तक कोरोना संक्रमण दर एक फीसदी से नीचे रही है। चार जनवरी को यह 0.59 फीसदी पर पहुंच गई थी। पांच जनवरी को 1.05 फीसदी और छह को 1.58 फीसदी पर पहुंच गई।
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोविड संक्रमण की दर गिरकर 1.55 फीसदी पर पहुंच गई। पहले चरण के 10 फरवरी को होने वाले मतदान के दिन तक इसके एक फीसदी से नीचे आने की उम्मीद है। इससे राजनीतिक दलों को जहां राहत मिलेगी, वहीं चुनाव में मतदान का ग्राफ भी बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन


प्रदेश में दिसंबर तक कोरोना संक्रमण दर एक फीसदी से नीचे रही है। चार जनवरी को यह 0.59 फीसदी पर पहुंच गई थी। पांच जनवरी को 1.05 फीसदी और छह को 1.58 फीसदी पर पहुंच गई। इसके बाद कोरोना संक्रमण की दर में तेजी से इजाफा हुआ। 

हालत यह रही कि संक्रमण दर 19 जनवरी को 7.70 फीसदी पर पहुंच गई। इस दिन तीसरी लहर में सर्वाधिक 15622 संक्रमित मिले थे। इसके बाद लगातार गिरावट हो रही है। 31 दिन 6 फरवरी को संक्रमण दर गिरकर 1.55 फीसदी पर पहुंच गई। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है इस सप्ताह संक्रमण की दर में तेजी से गिरावट होगी। ऐसे में उम्मीद है कि पहले चरण के मतदान के दिन तक यह एक फीसदी से नीचे आ जाएगी। यह सामान्य स्थिति की ओर इशारा करता है। संक्रमण दर में इस गिरावट को सियासी नजरिए से भी फायदेमंद माना जा रहा है। इससे पहले चरण में मतदान प्रतिशत भी बढ़ सकता है। साथ ही अन्य चरणों के लिए चुनाव आयोग की ओर से पार्टियों को रैली सहित अन्य गतिविधियों में राहत मिल सकती है। 
विज्ञापन


17 जिलों में इकाई में मरीज
प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट हुई है। स्थिति यह है कि 17 जिलों में इकाई में मरीज मिले हैं। अब सौ से अधिक मरीज वाले सिर्फ पांच जिले हैं। इसमें लखनऊ में 365, झांसी में 200, वाराणसी में 135, गौतमबुद्ध नगर व लखीमपुर खीरी में 119-119 मरीज मिले हैं। 

कोरोना संक्रमण की दर में गिरावट राहतभरी खबर है। उम्मीद है कि पहले चरण के चुनाव तक संक्रमण दर सामान्य स्थिति में पहुंच जाए। अब जो संक्रमित मिल रहे हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन

- डॉ. वेदव्रत सिंह, स्वास्थ्य महानिदेशक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें