फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फर्जी IPO के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी, मास्टरमाइंड नागपुर से गिरफ्तार; निवेश एप से फंसाता था

Mon, 03 Aug 2026 07:52 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

फर्जी आईपीओ और निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया। सोशल मीडिया, मोबाइल एप और फर्जी वेबसाइट के जरिए निवेशकों को झांसे में लिया जाता था। मामले में हजारों शिकायतें दर्ज हैं और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
अनुराग अरविंद श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर फर्जी आईपीओ और शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड अनुराग अरविंद श्रीवास्तव को एसटीएफ ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें नौ लखनऊ के साइबर क्राइम थाने में हैं।

विज्ञापन


एसटीएफ के सीओ सुधांशु शेखर ने बताया कि आरोपी अपने साथियों के साथ माई ग्राउंड11 गेमिंग जोन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से गेमिंग प्लेटफॉर्म चलाता था। गिरोह फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए लोगों को फर्जी आईपीओ और शेयर बाजार में निवेश का लालच देता था। इसके लिए फर्जी वेबसाइट और मोबाइल एप तैयार किए गए थे। निवेशकों से अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराई जाती थी और एप पर फर्जी मुनाफा दिखाकर उनसे करोड़ों रुपये ठग लिए जाते थे।

आरोपी के कब्जे से लैपटॉप, आईफोन, तीन फर्मों की मोहरें, टाटा नेक्सन कार, 139 दस्तावेज, छह चेकबुक, दो बिना हस्ताक्षर वाले करोड़ों रुपये के चेक, एक कैंसिल चेक और दो सिम कार्ड बरामद हुए हैं। जांच में सामने आया कि व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए निवेशकों को फंसाया जाता था। राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर गिरोह के खिलाफ 3087 शिकायतें दर्ज हैं। जांच के दौरान दो करोड़ रुपये बैंक खातों में फ्रीज कराए गए हैं, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें