उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने घर से काफी दूर बस पर ड्यूटी करने वाले संविदा चालकों व परिचालकों को बड़ी सहूलियत दी है। इस सहूलियत के तहत संविदा चालक एवं परिचालक आपसी समन्वय (स्वेच्छा से एक दूसरे के स्थान पर) से प्रदेश भर में कही से भी तबादला करा सकेंगे। यह सुविधा 31 दिसंबर तक ही हासिल होगी। इस संबंध में प्रदेश भर के क्षेत्रीय प्रबंधकों को सरकुलर भेज करके आदेश दे दिए गये हैं। इस आदेश से काफी तादाद में संविदा चालक एवं परिचालक अपने घर व परिवार के करीब पहुंच करके नौकरी कर सकेंगे।
प्रबंध निदेशक नवदीप रिणवा के द्वारा जारी सरकुलर मुताबिक परिवहन मंत्री आशोक कटारिया के आदेश पर संविदा चालकों एवं परिचालकों को आपसी समन्वय से तबादला कराने की सहूूलियत दी गई। इस तबादले के लिए 31 दिसंबर 2021 तक जो आवेदक क्षेत्रीय प्रबंधक और प्रधान प्रबंधक (कार्मिक) तक आवेदन करने होंगे। यह सुविधा वहीं चालक व परिचालक पाएंगे, जिन्होंने अपने क्षेत्र में पांच वर्ष की सेवा पूरी कर ली होगी।
फैक्ट फाइल
- प्रदेश भर में कुल 32,000 संविदा चालक व परिचालक
- चालक, परिचालक पर लंबित न हो भ्रष्टाचार का प्रकरण
- परिवार के सदस्य का देना होगा गंभीर बीमारी का साक्ष्य
- न्यायालय में चालक-परिचालक लंबित न हो कोई वाद
- तबादला के बाद संतोषजनक कार्य पर ही दोबारा अनुबंध