फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Congress Jila Adhyaksh: कांग्रेस के जिला एवं महानगर अध्यक्ष घोषित; PDA को मिली 60 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी

Fri, 21 Mar 2025 12:05 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासिचव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची में करीब 45 जिलों में नए जिलाध्यक्ष दिए गए हैं। इसी तरह ज्यादातर महानगर अध्यक्ष भी बदल दिए गए हैं। आगे पढ़ें और जानें किसे कहां की जिम्मेदारी मिली?
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के जिलाध्यक्षों एवं महानगर अध्यक्षों की सूची बृहस्पतिवार रात जारी कर दी गई है। लखनऊ में जिलाध्यक्ष बदल दिया गया है, जबकि महानगर अध्यक्षों को दोबारा मौका मिला है। रायबरेली, सुल्तानपुर और अमेठी के जिलाध्यक्ष को भी दोबारा मौका दिया गया है, जबकि शहर अध्यक्ष बदल दिए गए हैं। अमेठी में अभी शहर अध्यक्ष की घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन


अब तक जारी सूची में दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों को करीब 60 फीसदी की हिस्सेदारी मिली है। जिन स्थानों पर महानगर अध्यक्ष को लेकर विवाद की नौबत थी, वहां अभी नाम की घोषणा नहीं की गई है। जिलाध्यक्षों में ज्यादातर उन नेताओं को मौका दिया गया है, जो निरंतर पार्टी में सक्रिय रहे हैं। जबकि महानगर अध्यक्ष बनाते समय संबंधित शहर के सियासी समीकरण का ध्यान रखा गया है। 

यह भी पढ़ेंः- यूपी: होली में ढकी गईं थीं प्रदेश में कई जगह पर मस्जिदें, मानवाधिकार आयोग ने डीजीपी को दिए कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन


जारी सूची में लखनऊ का जिलाध्यक्ष रुद्र दमन सिंह बब्लू को बनाया गया है, जबकि महानगर अध्यक्ष पद पर शहजाद और अमित त्यागी को दोबारा मौका मिला है। इसी तरह बलरामपुर का जिलाध्यक्ष शिवलाल कोरी को बनाया गया है, जबकि अभी शहर अध्यक्ष घोषित नहीं किया गया है। गोंडा का जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह, शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी, अयोध्या का जिलाध्यक्ष चेत नारायण सिंह, शहर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम और अंबेडकर नगर का जिलाध्यक्ष केके यादव को बनाया गया है। यहां अभी शहर अध्यक्ष की घोषणा नहीं की गई है। 
विज्ञापन


बाराबंकी का जिलाध्यक्ष मो मोहसिन और शहर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वर्मा, साीतापुर का जिलाध्यक्ष ममता वर्मा और शहर अध्यक्ष शिशिर वाजपेयी, सुल्तानपुर का जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राना और शहर अध्यक्ष शकील अंसारी, रायबरेली का जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी और शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव को बनाया गया है। अमेठी का जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल को बनया गया है, जबकि शहर अध्यक्ष घोषित नहीं किया गया है।

महिलाओं को भी मौका

जिलाध्यक्षों की सूची में महिलाओं को भी मौका दिया गया है। औरैया में सरिता दोहरे, सीतापुर में ममता वर्मा, शामली में शहर अध्यक्ष मुनीश देवी, बिजनौर में जिलाध्यक्ष हैनरीता को बनाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें