फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तीन दिन के अंदर यूपी कांग्रेस का दूसरा बड़ा एलान, इंटर पास छात्राओं को स्मार्टफोन व ग्रेजुएट को देंगे स्कूटी

Thu, 21 Oct 2021 12:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बनने पर इंटरपास हर छात्रा को स्मार्टफोन व ग्रेजुएट को इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का एलान किया है।
 
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी चुनाव 2022 में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने का एलान करने के बाद कांग्रेस ने गुरुवार को एक और बड़ी घोषणा की है। यूपी कांग्रेस ने एलान किया है कि प्रदेश में सरकार बनने पर इंटर पास छात्राओं को एक-एक स्मार्ट फोन वितरित किया जाएगा। वहीं, ग्रेजुएट हो चुकी छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी।

विज्ञापन


यूपी प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि कल मैं कुछ छात्राओं से मिली। उन्होंने बताया कि उन्हें पढ़ने व सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन की जरूरत है। मुझे खुशी है कि घोषणा समिति की सहमति से आज यूपी कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी।




19 अक्तूबर को कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिला उम्मीदवारों को देने का एलान किया था। इस घोषणा की राजनीतिक हलकों में बड़ी चर्चा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी बोले- यूपी सिर्फ़ शुरुआत है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस फैसले की सराहना करते हुए लड़की हूं... लड़ सकती हूं का नारा ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि, 'देश की बेटी कहती है- अपनी मेहनत से शिक्षा की ताकत से सही आरक्षण से मैं आगे-आगे बढ़ सकती हूं #लड़की_हूं_लड़_सकती_हूं! यूपी सिर्फ शुरुआत है। '
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें