फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: सपा नेता के परिजनों से मिले कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, पीडीए साइकिल यात्रा के दौरान हो गई थी मौत

Tue, 31 Oct 2023 07:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सपा नेता रवि भूषण के परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। रवि भूषण की सोमवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
सपा नेता के घर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी की पीडीए साइकिल यात्रा में शामिल सपा नेता रवि भूषण राजन के निधन की सूचना मिलने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मंगलवार सुबह उनके घर पहुंचे। उन्होंने रवि भूषण के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


परिजनों से मिलने के बाद आश्वासन दिया कि वह और उनकी पार्टी हर स्तर पर मदद करेगी। उन्होंने सपा नेता रवि भूषण के बच्चों के सिर पर हाथ रखते हुए कहा कि रवि भूषण राजन ने हमेशा समाज के हितों की रक्षा की है। अब वह इस दुनिया में नहीं हैं। ऐसे में परिवार के हर संकट की घड़ी में साथ रहेंगे। जब भी जरूरत हो तो तत्काल बताएं। 

रवि भूषण के आवास से निकलने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मीडियाकर्मियों से कहा कि रवि भूषण ने अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत कांग्रेस से की है। वह जिला इकाई में पदाधिकारी थे। इसमें किसी तरह की राजनीति की बात नहीं है। मानवीय दृष्टिकोण से श्रद्धांजलि देने आए हैं। परिवार के हर सुख-दुख में साथ रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के साथ संगठन सचिव अनिल यादव सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें