फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्राथमिक शिक्षकों की उपस्थिति के लिए हाईकोर्ट के निर्देश में बनी कमेटी, लागू हो सकती है डिजिटल अटेंडेंस

Mon, 10 Nov 2025 07:20 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Primary School: यूपी के प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों पर डिजिटल अटेंडेंस लागू हो सकती है। शिक्षक समय से आएं इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है। 
विज्ञापन
यूपी बेसिक टीचर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए कमेटी बनाई गई है। इसे शिक्षक डिजिटल अटेंडेंस लागू होने से पहले की तैयारी मान रहे हैं। शिक्षकों ने कहा कि उन्हें डिजिटल अटेंडेंस या अन्य व्यवस्था से कोई परहेज नहीं है। बशर्ते पहले उन्हें सुविधाएं भी दी जाएं। उप्र. बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि शिक्षकों को ईएल, सीएल, हाफ डे, चिकित्सा सुविधा लागू की जाए ताकि कभी विपरीत परिस्थिति में शिक्षक समय से स्कूल न पहुंचे तो इन छुट्टियों का प्रयोग कर सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में 11 दिसंबर को देंगे धरना

 टीईटी अनिवार्यता के विरोध में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने 11 दिसंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने की घोषणा की है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने संगठन के पदाधिकारियों को पत्र जारी कर जनसंपर्क करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर तक केंद्र सरकार ने अगर कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो जंतर मंतर धरने के बाद फरवरी 2026 में रामलीला मैदान से संसद तक रैली निकाली जाएगी। इसमें पूरे देश के शिक्षक शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें