फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ओबरा की एक ईकाई से बिजली का व्यावसायिक उत्पादन हुआ शुरू, जल्द शुरू होगी दूसरी ईकाई

Fri, 02 Feb 2024 08:30 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यह परियोजना सुपर क्रिटिकल तकनीकी व नए पर्यावरण उत्सर्जन मानकों पर आधारित है। इस परियोजना की लागत 13005 करोड़ है। 
विज्ञापन
थर्मल पावर प्लांट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओबरा सी तापीय परियोजना की पहली ईकाई से शुक्रवार को व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो गया है। ऐसे में प्रदेश को 660 मेगावाट की अतिरिक्त बिजली मिलेगी। ओबरा सी परियोजना में 660-660 मेगावाट की दो इकाइयां स्थापित की गई है। इसमें एक इकाई का व्यावसायिक उत्पादन शुरू हुआ है।
विज्ञापन


यह परियोजना सुपर क्रिटिकल तकनीकी व नए पर्यावरण उत्सर्जन मानकों पर आधारित है। इस परियोजना की लागत 13005 करोड़ है। पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने कहा कि इसके वाणिज्यिक भार पर आने से प्रदेश को अन्य स्रोतों से महंगी बिजली नहीं खरीदनी पडे़गी। प्रदेश को सस्ती बिजली उपलब्ध होगी तथा रोजगार के नये अवसर भी पैदा होंगे।

उन्होंने कहा कि ओबरा-सी की दूसरी ईकाई को भी जल्द से जल्द शुरू करने के लिए आवश्यक काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह जवाहरपुर परियोजना भी निमार्णाधीन है। यहां भी 660 मेगावाट की दो इकाइयां है। इसकी भी एक ईकाई पूरी क्षमता के साथ उत्पादन शुरू कर चुकी है। इसकी दूसरी ईकाई से भी जल्द उत्पादन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें