फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : सीएम योगी बोले, हर बार की तरह भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, काबुल नदी के जल से सीएम ने किया श्रीराम जन्मभूमि का अभिषेक

Sun, 31 Oct 2021 08:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जल को दिखाते हुए कहा कि अफगानिस्तान में तालिबानी राज है। इन परिस्थितियों में वहां के लोगों के भारत के पवित्र देवस्थलों के लिए जल भेजना भारत के प्रति उनके प्रेम को दर्शाता है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या पहुंचे। सबसे पहले श्रीराम जन्मभूमि गए। रामलला के दर्शन पूजन कर आरती उतारी। वहां गर्भगृह स्थल पर अफगानिस्तान की काबुल नदी के जल में गंगाजल मिलाकर श्रीराम जन्मभूमि का अभिषेक किया। इस जल को अफगानिस्तान के खतरनाक हालात के बावजूद वहां की एक बेटी ने श्रीराम जन्मभूमि के प्रति अगाध आस्था दिखाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को भेजा था। पीएम ने जल से भरी डिब्बी मुख्यमंत्री को देते हुए उसकी इच्छा पूरी करने को कहा था। योगी आदित्यनाथ जल अर्पित करने के बाद भावुक नजर आए। बाद में रामायण कॉन्क्लेव का समापन करते वक्त बोले कि अफगान की बालिका ने डर के साये में जी रहीं उन तमाम बालिकाओं और महिलाओं के दर्द को वहां से भेजा है। उन्हें, श्रीराम के पावन जन्मस्थली पर इस जल को अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि मंदिर निर्माण की योजना में हमने तय किया था कि मंदिर निर्माण में सभी नदियों का जल प्रयोग में लाएंगे। इसी भावना से प्रभावित होकर बच्ची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर अपनी भावना से अवगत कराया और काबुल नदी के विशेष जल को राम मंदिर निर्माण में अर्पित करने की इच्छा जताई। उस जल को अयोध्या में लाकर राम मंदिर निर्माण में अर्पित करने का सौभाग्य मुझे मिला है। काबुल की सभी बच्चियों और वहां की दशा को देखते हुए मेरी सहानुभूति है। सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या का अफगानिस्तान से गहरा संबंध है। महारानी कैकेयी अफगानिस्तान की हीं थी।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने निर्धारित कार्यक्रम से करीब एक घंटा विलंब से पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर रामकथा पार्क के पास बने अस्थायी हैलीपैड पर उतरा। उन्होंने रामकथा पार्क में लगाई गई रामायण कॉन्क्लेव की प्रदर्शनी को देखा। इसके बाद उनका काफिला सीधे श्रीराम जन्मभूमि पहुंचा। रामलला के दर्शन करने के बाद सीएम योगी ने मंदिर निर्माण की प्रगति का जायजा भी लिया। उन्होंने अफगानिस्तान से एक बच्ची द्वारा भेजे गए काबुल नदी के जल को गंगा जल मिलाकर वैदिक मंत्रोचार के बीच मंदिर निर्माण स्थल पर अर्पित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें