फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम योगी की अपील- एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ें हर देशवासी, मन की बात में पीएम मोदी ने किया जिक्र

Sun, 27 Apr 2025 11:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि ये अभियान हर भारतवासी को प्रकृति से रिश्ते को प्रगाढ़ करने का अवसर देता है।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश भर में शुरू एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ने की अपील की है। प्रधानमंत्री द्वारा रविवार को मन की बात में एक पेड़ मां के नाम अभियान का जिक्र सुनने के बाद सीएम ने सोशल मीडिया के जरिए अभियान की सराहना करते हुए लिखा है कि आज नया भारत पर्यावरण के क्षेत्र में भी दुनिया का पथप्रदर्शक बन रहा है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के एक वर्ष पूर्ण होने पर देशवासियों को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है। वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान हर भारतवासी को प्रकृति से अपने रिश्ते को प्रगाढ़ करने का अवसर प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें - पहलगाम हमला: अखिलेश यादव की मांग, आतंकी घटना के मृतक आश्रितों को 10-10 करोड़ और नौकरी दे सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट करने का आरोप


5 जून को इस अभियान में जुड़ना, एक वृक्ष लगाना और उसे अपनी मां के चरणों में समर्पित करना पुण्य कार्य है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए लिखा कि मां जीवन देती हैं, वृक्ष प्राणवायु देते हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विगत आठ वर्ष में 204.92 करोड़ पौधरोपण किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें