फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मिनट मौन रखकर पिता को दी श्रद्धांजलि और फिर से राजधर्म निभाने में जुट गए सीएम योगी

Tue, 21 Apr 2020 01:48 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी ने पिता को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिता के निधन के बाद भी काम में जुटे रहे। लॉकडाउन के कारण उन्होंने अंतिम संस्कार में नहीं जाने का फैसला लिया। उन्होंने इस दुख की घड़ी में भी अपने राज्य को छोड़कर नहीं जाने का फैसला कर राजधर्म के प्रति अपनी निष्ठा का परिचय दिया। 

विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ लखनऊ में रहते हुए ही बेटे होने का फर्ज भी निभा रहे हैं। वह मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर कोरोना वायरस की कोर टीम (टीम-11) के साथ बैठक करने पहुंचे। बैठक से पहले उन्होंने सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय पिता आनंद सिंह बिष्ट की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 

इसके बाद योगी फिर से कोरोना के साथ जंग की रणनीति बनाने में जुट गए। मालूम हो कि उनके पिता का दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सोमवार सुबह 10.44 बजे निधन हो गया था। 
विज्ञापन


आज सुबह उत्तराखंड स्थित पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। योगी इस दौरान वहां मौजूद नहीं थे। उन्होंने सोमवार को ही अपनी मां को पत्र लिखकर कहा था कि मुझे इस बात का बहुत दुख है। अंतिम क्षणों में उनके दर्शन की हार्दिक इच्छा थी, लेकिन वैश्विक महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई में उत्तर प्रदेश की 23 करोड़ जनता के हित में आगे बढ़ने के कर्तव्यबोध के कारण मैं ऐसा न कर सका।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की सफलता और कोरोना को हराने की रणनीति के कारण वो अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में भी भाग नहीं लेंगे। इसके साथ ही सीएम योगी ने अपनी मां और परिवारवालों से अपील की थी कि वे भी लॉकडाउन का पालन करें और यह सुनिश्चित करें कि अंतिम संस्कार में कम से कम लोग शामिल हों।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें