फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : आज से खुलेंगे यूपी बोर्ड के स्कूल, शिक्षकों की बायोमीट्रिक अटेंडेंस लगेगी

Fri, 01 Jul 2022 05:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजकीय इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की बायोमीट्रिक अटेंडेंस भी लगनी शुरू होगी। हालांकि यह अभी अनिवार्य नहीं होगी। इसका ट्रायल चलेगा और जहां कोई तकनीकी दिक्कत आ रही होगी, पहले उसे दूर किया जाएगा। यही नहीं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में भी जल्द बायोमीट्रिक हाजिरी लगानी शुरू होगी।
विज्ञापन
file pic - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रीष्मावकाश के बाद प्रदेश में यूपी बोर्ड से जुड़े राजकीय, सहायता प्राप्त व निजी माध्यमिक विद्यालय शुक्रवार से खुलेंगे। इसके साथ ही राजकीय इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की बायोमीट्रिक अटेंडेंस भी लगनी शुरू होगी।

विज्ञापन


हालांकि यह अभी अनिवार्य नहीं होगी। इसका ट्रायल चलेगा और जहां कोई तकनीकी दिक्कत आ रही होगी, पहले उसे दूर किया जाएगा। यही नहीं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में भी जल्द बायोमीट्रिक हाजिरी लगानी शुरू होगी।

अपर मुख्य सचिव माध्यमिक आराधना शुक्ला ने बताया कि विभाग की सौ दिन की कार्य योजना में बायोमीट्रिक अटेंडेंस शुरू करना शामिल था। इस क्रम में राजकीय विद्यालयों में मशीनें लगवाने के साथ ही उनका ट्रायल भी कराया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें