फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result: बहराइच जिले में हाईस्कूल में तीन और इंटर के एक मेधावी ने यूपी की टॉप टेन लिस्ट में बनाई जगह

Sat, 20 Apr 2024 03:58 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में बहराइच जिले के तीन विद्यार्थियों ने हाईस्कूल व एक मेधावी ने इंटर की परीक्षा में यूपी के टॉप टेन में जगह बनाई है।
विज्ञापन
जिला बहराइच के टॉपर्स। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शनिवार को हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। हाईस्कूल में 85.73 व इंटर में 80.35 प्रतिशत मेधावियों ने परचम लहराया है। वहीं जिले के हाईस्कूल के तीन व इंटर के एक मेधावी ने यूपी टॉप 10 में जगह बनाई है।

विज्ञापन


परीक्षा समाप्त होने के बाद हाईस्कूल व इंटर के मेधावी रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। शनिवार को परीक्षा परिणाम घोषित होते ही मेधावी खुशी से झूम उठे। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र देव पांडेय ने बताया कि हाईस्कूल का 85.73 व इंटर में 80.35 प्रतिशत रिजल्ट आया है।

ये भी पढ़ें - यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, सीतापुर की प्राची ने हाईस्कूल व शुभम ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में किया टॉप
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी बोर्ड: 12वीं में भी सीतापुर के मेधावियों का डंका, शुभम वर्मा ने 97.80 फीसदी अंकों के साथ किया टॉप
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में बाल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा कामिनी सिंह, एपीके इंटर कॉलेज चिरैयाटांड़ के छात्र सत्यम सिंह व त्रिभुवन दत्त स्मारक इंटर कॉलेज के पीयूष श्रीवास्तव ने 96.83 प्रतिशत अंक पाकर यूपी के टाप टेन मेधावियों में जगह बनाई है।

वहीं, इंटरमीडिएट में शिरीश चौधरी ने भी यूपी टॉप टेन की सूची में 96.20 प्रतिशत अंक पाकर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में 37,379 में से 29,083 व इंटर में 27,652 में 21,803 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें