मेरिट में तीसरा स्थान हासिल करने वाली कशिश यादव ढोल बजाकर खुशी जताती और साथ में अन्य छात्राएं।
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले के नौ मेधावियों ने प्रदेश स्तर पर धाक बनाई है। यूपी मेरिट में हाईस्कूल के तीन मेधावियों जया शुक्ला ने सातवीं, दीपेंद्र कुमार ने आठवीं और सोनम यादव ने नौवीं रैंक हासिल की।
वहीं, इंटरमीडिएट में कशिश यादव ने तीसरी, सर्वेश मौर्य, वैष्णवी तिवारी व स्नेहा गौतम ने आठवीं, पलक यादव ने नौवीं और अमन कुशवाहा ने 10वीं रैंक प्राप्त की है।
जिला स्तर पर वरीयता सूची में इंटर के 23 और हाईस्कूल में 19 मेधावी आए हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में जिले के 70,793 छात्र-छात्राएं पंजीकृत रहे, जिनमें से 3670 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया।