फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP BJP: खरमास के बाद आम चुनाव की तैयारी में जुटेंगे भाजपा सरकार और संगठन, 16 को गृहमंत्री करेंगे रैलियां

Tue, 03 Jan 2023 04:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी भाजपा ने अब लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। गृहमंत्री अमित शाह 16 जनवरी को कई जिलों में रैलियां संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी सरकार और भाजपा खरमास के बाद लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे। एक ओर संगठनात्मक बदलाव होगा दूसरी ओर चुनावी गतिविधियों को शुरू कर लोकसभा चुनाव के लिए जमीन तैयार करेंगे। सोमवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित भाजपा कोर कमेटी की बैठक में आगामी चुनाव और संगठन के कार्यक्रमों पर मंथन किया गया।

विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रभारी राधामोहन सिंह और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने सोमवार को दिन भर चली बैठकों में सामने आए फीडबैक से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया। बैठक में बताया गया कि गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा विपक्ष के कब्जे वाली 14 लोकसभा सीटों पर रैलियां करेंगे।

ये भी पढ़ें - अब बार-बार नहीं देना पड़ेगा फोटो, हस्ताक्षर व व्यक्तिगत विवरण, यूपीपीसीएस की नई वेबसाइट का शुभारंभ
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शिक्षक भर्ती के लिए सीएम योगी ने दिया एकीकृत आयोग के गठन का निर्देश, नया आयोग ही टीईटी परीक्षा कराएगा
विज्ञापन


पहले चरण में गृहमंत्री शाह 16 जनवरी को बलरामपुर और अंबेडकर नगर में सभाएं करेंगे। बैठक में 4 जनवरी को निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के संभावित फैसले के मद्देनजर भी विचार किया गया। यदि सुप्रीम कोर्ट से सरकार को राहत मिलती है तो संगठनात्मक कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

प्रदेश की नई टीम के गठन के साथ क्षेत्रीय टीमों और जिलाध्यक्षों की नई नियुक्तियां होगी। वहीं निगम, आयोग और बोर्ड में भी समायोजन की कार्रवाई शुरू की जाएगी। पार्टी की ओर से बूथ और सेक्टर को मजबूत करने के लिए निर्धारित कार्यक्रमों के साथ विधान परिषद चुनाव और सहकारिता चुनाव भी कराए  जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें