फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव हारे प्रत्याशियों को लिखा पत्र, याद दिलाई अटलजी की लिखी पंक्तियां

Sun, 20 Mar 2022 03:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने हारे हुए प्रत्याशियों को पत्र लिखा है और विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ता पूर्व की तरह निष्ठा और समर्पण से जनता की सेवा में योगदान करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने यूपी चुनाव में जीत से वंचित रह गए भाजपा प्रत्याशियों को पत्र लिखा है और उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की लिखी पंक्तियां याद दिलाई।

विज्ञापन


उन्होंने पत्र में लिखा कि जनता ने भाजपा को पुन: सरकार बनाने का अवसर दिया है। इस असाधारण उपलब्धि का श्रेय सभी प्रत्याशियों के तप, त्याग और परिश्रम को जाता है।

उन्होंने लिखा कि कुछ मतों से आप पीछे जरूर रह गए लेकिन भाजपा अपनी जीत में संपूर्णता देखती है। यह हमारे संगठन का संस्कार है। उन्होंने अटल जी की लिखी पंक्तियों याद दिलाते हुए लिखा, जनसेवा में 'वह भी सही यह भी सही।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह कर्तव्य पथ पर क्षणिक विराम हो सकता है विश्राम नहीं। उन्होंने विश्वास जताया है कि सभी कार्यकर्ता पूर्व की तरह निष्ठा और समर्पण से जनता की सेवा करेंगे और देश व प्रदेश की गौरव यात्रा में योगदान देने के लिए अग्रसर रहेंगे।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें