फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा, अध्यक्ष गीता शाक्य ने किया नए नामों का एलान

Sat, 17 Jul 2021 10:42 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी पदाधिकारियों की सूची के अनुसार बरेली की डॉ. निवेदिता श्रीवास्तव, मुरादाबाद की प्रिया अग्रवाल, कानपुर की रीता शास्त्री, लखनऊ की कल्पना तिवारी, गोरखपुर की अस्मिता चंद्र ठाकुर, रामपुर की दीक्षा गंगवार, आगरा की बबिता चौहान तथा बांदा की प्रमोद कुमारी राजपूत को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। 
 
विज्ञापन
भाजपा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने शनिवार को अपनी टीम का एलान कर दिया। महिला मोर्चा में आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन प्रदेश महामंत्री, आठ प्रदेश मंत्री के अलावा एक-एक कोषाध्यक्ष, प्रदेश कार्यालय प्रभारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख बनाई गई हैं। एक को शोध विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी पदाधिकारियों की सूची के अनुसार बरेली की डॉ. निवेदिता श्रीवास्तव, मुरादाबाद की प्रिया अग्रवाल, कानपुर की रीता शास्त्री, लखनऊ की कल्पना तिवारी, गोरखपुर की अस्मिता चंद्र ठाकुर, रामपुर की दीक्षा गंगवार, आगरा की बबिता चौहान तथा बांदा की प्रमोद कुमारी राजपूत को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। 

विज्ञापन


बिजनौर की रश्मि रावल, जौनपुर की ऊषा मौर्या व प्रयागराज की डॉ. कृतिका अग्रवाल को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। कासगंज की दीक्षा माहेश्वरी, गाजियाबाद की रुचि गर्ग, सहारनपुर की नूतन शर्मा, बस्ती की डॉ. ममता पांडेय, प्रयागराज की कविता यादव व आकांक्षा सोनकर, कानपुर की विजया तिवारी तथा मेरठ की मोनिका चौधरी कल्हर को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। 
विज्ञापन


वाराणसी की रानिका जायसवाल को कोषाध्यक्ष, लखनऊ की रमा सिंह को प्रदेश कार्यालय प्रभारी, लखनऊ की चेतना पांडेय को प्रदेश मीडिया प्रभारी, गाजियाबाद की सुचिता पाठक कक्कड़ को सोशल मीडिया प्रमुख बनाया गया है। लखनऊ की सुमनलता जायसवाल को शोष विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें