फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल पर हुए हमले की भाजपा ने चुनाव आयोग में की शिकायत, प्रतिनिधिमंडल लेकर पहुंचे अनुराग ठाकुर

Wed, 16 Feb 2022 07:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग को भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी बघेल के काफिले पर हुए हमले को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
आयोग को ज्ञापन सौंपता भाजपा का प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि सपा पार्टी प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं पर हमले करा रही है। भाजपा का कहना है कि करहल में सपा की जमीन खिसक चुकी है इसलिए भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल पर हमला करवाया गया। भाजपा के चुनाव सह प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलकर सपा की शिकायत की। भाजपा ने चुनाव आयोग को दी गई शिकायत में कहा है कि सर्पा चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित करने के लिए भाजपा प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं पर हमले करा रही है। अखिलेश यादव के निर्देश पर ऐसी घटनाएं की जा रही हैं। करहल में अपनी हार को देखकर उन्हें पसीना छूट रहा है।

विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने कहा कि दूसरे चरण के मतदान के बाद सपा की बौखलाहट देखने को मिल रही है। जनता ने जिस तरह कमल का बटन दबाया उससे अखिलेश का पसीना छूट रहा है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद गीता शाक्य पर हमला हुआ। मैनपुरी जिले की जिस करहल सीट पर एसपी सिंह बघेल पर पत्थर और डंडे चलाए गए, इन सपा के गुंडों पर चुनाव आयोग कार्रवाई करे। हर बूथ पर वोटिंग सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाए। वोट डालने वाले हर वोटर की पहचान सुनिश्चित की जाए। आपराधिक प्रवृत्ति के सभी लोगों को चिह्नित कर आयोग कार्रवाई करे। उन्होंने चुनाव में अर्धसैनिक बलों की तैनाती करने की मांग भी की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें