DIOS Transfer: शिक्षा विभाग में तबादलों का दौर जारी है। मंगलवार को एक बार फिर 13 डीआईओएस के तबादले हो गए। इसके पहले भी डीआईओएस और बीएसए के तबादले सोमवार को हुए थे।
शासन ने गोंडा, बलरामपुर, बहराइच समेत एक दर्जन से अधिक जिलों के डीआईओएस और कुछ शिक्षा अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके तहत मिड-डे-मील प्राधिकरण में उप निदेशक हरवंश सिंह को संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिविर कार्यालय और डायट प्राचार्य मुरादाबाद ओपी गुप्ता को मंडलीय उप शिक्षा निदेशक बनाया है। साथ ही इन्हें अतिरिक्त प्रभार मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक देवीपाटन का भी दिया गया है।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार रामचंद्र को प्रभारी डीआईओएस गोंडा, मृदुला आनंद को डीआईओएस बलरामपुर, मनोज कुमार अहिरवार को डीआईओएस बहराइच, महेश गुप्ता को डीआईओएस हमीरपुर, हरिश्चंद्र नाथ को प्रभारी डीआईओएस संतकबीर नगर, जय करन यादव को प्रभारी डीआईओएस बिजनौर, धीरेंद्र कुमार को प्रभारी डीआईओएस फिरोजाबाद बनाया गया है।
इसी क्रम में ब्रजेश कुमार को डीआईओएस औरैया, राम सागर पति त्रिपाठी को डीआईओएस आजमगढ़, बृजभूष्ज्ञण चौधरी को प्रभारी डीआईओएस कानपुर देहात, सतीश कुमार को प्रभारी डीआईओएस मैनपुरी, विनय कुमार को डीआईओएस बुलंदशहर व इंद्रजीत को डीआईओएस एटा बनाए गए हैं।