UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
तिरंगे में आया वीर सपूत
- फोटो : अमर उजाला
तिरंगे में आया वीर सपूत, एसएसबी जवान अभिषेक यादव की अंतिम विदाई
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के वीर जवान अभिषेक यादव का पार्थिव शरीर सोमवार दोपहर करीब दो बजे गांव पहुंचा। पार्थिव शरीर के आगमन के बाद युवाओं ने करीब एक घंटे तक तिरंगा यात्रा निकाली। बिहार के सुपौल स्थित ट्रेनिंग सेंटर से उपनिरीक्षक केवल सिंह के साथ एसएसबी के जवान पार्थिव शरीर लेकर आगरा पहुंचे थे। इसके बाद युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकालते हुए पार्थिव शरीर को बमरौली अहीर स्थित गांव पहुंचाया। गांव में भी युवाओं ने तिरंगे के साथ वीर जवान को अंतिम विदाई दी।
पढ़ें पूरी खबर
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : बसपा यूट्यूब चैनल।
राजस्थान निकाय चुनाव, बसपा के 19 पार्षद जीते; मायावती गदगद
राजस्थान में हुए निकाय चुनाव में 19 सीटों पर बहुजन समाज पार्टी के पार्षदों ने जीत दर्ज की है। इस पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने खुशी जताते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कई उम्मीदवार सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी के कारण मामूली वोटों के अंतर से हार गए, अन्यथा पार्टी का प्रदर्शन और बेहतर हो सकता था।
पढ़ें पूरी खबर
फोन की किस्त के लिए युवक का खून निकलवाया
- फोटो : अमर उजाला
दुकानदार ने मोबाइल की किस्त नहीं चुकाने पर युवक का निकलवाया खून
लखनऊ में मोबाइल की किस्त के लिए दुकानदार ने अनोखा कांड कर दिया। आरोप है कि युवक का खून निकलवा लिया। परिजनों के मुताबिक, आरोपी युवक को जबरन घर से उठा ले गए। 5 दिन तक बंधक बनाकर मजदूरी कराई। बड़े भाई से किस्त के 2,799 रुपए ऑनलाइन मंगवाए। इसके बाद भी उसे नहीं छोड़ा और 12 हजार रुपए और मांगने लगे। पुलिस से शिकायत करने पर युवक को जान से मारकर गोमती में फेंकने की धमकी भी दी।
पढ़ें पूरी खबर
बिजनौर में दंपती की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में बड़ी वारदात, दंपती की निर्मम हत्या
बिजनौर जनपद के जलालपुर काजी में पति-पत्नी के शव अलग-अलग स्थानों पर मिलने से सनसनी फैल गई। सोमवार को खेत पर चारा और लकड़ी लेने गए 45 वर्षीय देशराज उर्फ छोटे और उनकी पत्नी सुषमा देर तक घर नहीं लौटे।मंगलवार को तलाश के दौरान सुषमा का शव गंगा के पानी में गिरे पेड़ से बंधा मिला, जबकि करीब डेढ़ किलोमीटर दूर देशराज का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस दोनों की मौत के मामले की जांच कर रही है।
पढ़ें पूरी खबर
इंडिगो एयरलाइन का विमान
- फोटो : ANI
'कान में दर्द है...', उड़ान भरने से पायलट का इनकार
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को एक बार फिर इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-6559 के पायलट ने ड्यूटी से इन्कार कर दिया। इससे वाराणसी से बंगलूरू जाने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ा। पांच दिन में दूसरी बार ऐसी स्थिति सामने आई जब पायलट ने विमान उड़ाने से इन्कार कर दिया। पायलट ने कान में दर्द बता कर उड़ान भरने से मना कर दिया। इस दौरान 178 यात्री विमान में बैठे थे। जानकारी मिलते ही यात्रियों ने हंगामा किया। 5.30 घंटे बाद दिल्ली से आए पायलट ने बंगलूरू के लिए उड़ान भरी।
पढ़ें पूरी खबर