फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: विदेश में रहने वाले भी बनेंगे वोटर, विधायक समर्थकों ने घेरा मंत्री का काफिला; विमान में सांस फूली

Fri, 30 Jan 2026 05:40 PM IST
आकाश द्विवेदी डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं। 

विज्ञापन

हवाई जहाज। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विमान की इमरजेंसी लैंडिंग...285 यात्रियों को सांस लेने में हुई दिक्कत

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से जेद्दा जा रहा सऊदी अरबिया एयरलाइंस का विमान शुक्रवार दोपहर अचानक रास्ते से वापस लौट आया। विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसको लेकर एयरपोर्ट अधिकारियों में अफरा तफरी मच गई। जानकारी होने पर विमान में सवार यात्री भी दहशत में आ गए। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं और विमान में आई खराबी दूर करने के लिए इंजीनियरों की टीम लगा दी गई है। पढ़ें पूरी खबर

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और भाजपा विधायक के बीच बहस - फोटो : amar ujala

महोबा में विधायक समर्थकों ने घेरा मंत्री का काफिला

महोबा में एक दिवसीय महोबा भ्रमण पर आए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का युवा उद्घोष कार्यक्रम से लौटते समय भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत और उनके समर्थकों ने काफिला रोक लिया। इस दौरान विधायक व उनके समर्थकों ने जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की बदहाली बताई। विरोध के दौरान कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी झड़प हुई। पढ़ें पूरी खबर

एसआईआर - फोटो : डीडी न्यूज

विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिक भी बन सकते हैं मतदाता

विदेशों में निवास कर रहे भारतीय नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रवासी भारतीय निर्वाचकों के पंजीकरण की सुविधा दी गई है। इसके लिए वर्ष 2011 में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 में संशोधन कर नियम 20 क जोड़ा गया था। इसके तहत ऐसे भारतीय नागरिक, जो रोजगार, शिक्षा या अन्य कारणों से विदेश में रह रहे हैं और जिन्होंने किसी अन्य देश की नागरिकता नहीं ली है, मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर

तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंसाचार्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जगद्गुरु परमहंसाचार्य को 15 दिन में दूसरी बार मिली जान से मारने की धमकी

अयोध्या में तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंसाचार्य को एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार जानलेवा धमकी मिली है। 29 जनवरी की रात 9:26 पर एक युवक ने उन्हें फोन कर अपशब्द कहे और धमकी दी। जगदगुरु परमहंस आचार्य ने इस मामले की तहरीर अयोध्या पुलिस को दी है। पढ़ें पूरी खबर

स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- भाजपा की नीति 'सांप भी मर जाए, लाठी भी न टूटे'

लखनऊ में स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने आवास पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा, जिस कानून को एससी, एसटी और ओबीसी के हित में बताया गया। उसी कानून की पैरवी में सरकार सुप्रीम कोर्ट में क्यों गायब दिखी। अगर नीयत साफ थी, तो अदालत में मजबूती क्यों नहीं दिखी? पढ़ें पूरी खबर

आईजी अमित पाठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गोंडा में आईजी ने एक निरीक्षक और 12 उप निरीक्षकों पर गिराई गाज, निलंबित

गोंडा में देवीपाटन मंडल के आईजी अमित पाठक ने भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए  एक निरीक्षक और 12 उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सड़क दुर्घटना के एक मामले में विवेचना के दौरान गंभीर अनियमितता और हेराफेरी सामने आने के बाद की गई। पढ़ें पूरी खबर
 

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद - फोटो : अमर उजाला
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- 40 दिन में गाय को दें राज्यमाता का दर्जा

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि 40 दिन में गाय को राज्यमाता का दर्जा दीजिए। बीफ निर्यात पर रोक लगाइए। 10 मार्च को 40 दिन बीतेंगे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो 11 मार्च को लखनऊ में सभी संत इकट्ठा होंगे और कड़ा विरोध जताएंगे। पढ़ें पूरी खबर

मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

मेरा धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है, वीडियो बना युवक ने दी जान

मेरा धर्म परिवर्तन किया जा रहा है, मैं अपने धर्म के रस्ते चलूंगा...पूरे देश में इस तरह का काम हो रहा है। बोलकर पनकी रतनपुर में युवक ने गुरुवार सुसाइड कर लिया। हालांकि पहले परिजनों ने अंधविश्वास के चलते सुसाइड करने की बात कही थी, लेकिन युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर अब धर्म परिवर्तन की चर्चाएं होने लगी हैं। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सामने भाजपा नेताओं में धक्का-मुक्की - फोटो : वायरल वीडियो ग्रैब

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सामने भाजपा नेताओं में धक्का-मुक्की

अयोध्या में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक खब्बू तिवारी की माता के तेरहवीं संस्कार में शामिल हुए। इस दौरान मंच पर डिप्टी सीएम के सामने ही भाजपा नेता आपस में भिड़ गए। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें