फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: खुलेंगे 14 नए नर्सिंग कॉलेज, मायावती की नई मांग, दिल्ली-मुंबई से लखनऊ आने वाली ट्रेनों में वेटिंग

Fri, 18 Sep 2026 05:36 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

यूपी में नर्सिंग सीटों की बढ़ेगी संख्या। - फोटो : amar ujala

सुल्तानपुर व अमेठी सहित 14 जिलों में खुलेंगे नर्सिंग कॉलेज

उत्तर प्रदेश में 14 नए राजकीय नर्सिंग कॉलेज खुलेंगे। इन्हें स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में संचालित किया जाएगा। हर कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की 60-60 सीटें होंगी। इससे प्रदेश में बीएससी नर्सिंग की करीब 840 सीटें बढ़ेंगी।
प्रदेश सरकार ने हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर हर जिले में एक नर्सिंग कॉलेज खोलने की रणनीति बनाई है।

प्रदेश में अभी 23 कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई हो रही है। इनमें करीब 1400 सीटें हैं। 235 निजी नर्सिंग कॉलेजों में करीब 11 हजार सीटें हैं। प्रदेश सरकार की ओर से अगस्त माह में नर्सिंग कॉलेज बढ़ाने की योजना तैयार की गई। शासन ने 14 जिलों में राजकीय नर्सिंग कॉलेज खोलने की मंजूरी दे दी है। हर कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की 60-60 सीटें होंगी। इनका संचालन शैक्षिक वर्ष 2027-28 से शुरू होगा। पढ़ें पूरी खबर

बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

मायावती की मांग, सुप्रीम कोर्ट में अपील करे सरकार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी सरकार से अपील की है कि राज्य सरकार स्पेशल कंपोनेंट प्लान वाले मेडिकल कॉलेजों के मामले की सुप्रीम कोर्ट में अपील करे। उन्होंने बयान जारी किया कि बहुचर्चित सामाजिक न्याय की जरूरत व मांग भी यही है कि यूपी सरकार माननीय न्यायालय में यदि इस बात की पुरजोर पैरवी करती कि एससी समाज के हित व कल्याण हेतु "स्पेशल कम्पोनेन्ट प्लान" के धन से जिला सहारनपुर, अम्बेडकरनगर, कन्नौज व जालौन में बनाये गये मेडिकल कालेजों में एससी वर्ग हेतु अतिरिक्त आरक्षण की व्यवस्था 50 प्रतिशत के सामान्य आरक्षण से अलग है। पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

26 ग्लोबल कंपनियां यूपी में जीसीसी में करेंगी निवेश, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

उत्तर प्रदेश में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) के कई हब विकसित करने की तैयारी है। औद्योगिक विकास विभाग ने 2000 से अधिक कंपनियों से संपर्क चुना है। इनमें तत्काल निवेश के लिए 26 कंपनियां चुनी गई हैं। इनसे 3936 करोड़ रुपये के निवेश और 22 हजार रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। विभाग जमीन, कार्यालय विश्वविद्यालयों व निजी क्षेत्र के सहयोग से प्रतिभा ढांचा विकसित कर रहा है। वहीं, 25 विश्वविद्यालयों से एमओयू कर पूर्व छात्रों के डाटा से टैलेंट पूल बनेगा। पढ़ें पूरी खबर

पेड़ पर लटकी जुलकरन की लाश - फोटो : अमर उजाला

मजबूरी बनी गई मौत, लकड़ी तोड़ने पेड़ पर चढ़े युवक की गई जान

यूपी के बदायूं जिले के उसहैत थाना क्षेत्र के गांव भद्रा में शुक्रवार दोपहर 11 हजार की बिजली लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक पेड़ पर सुखी लकड़ी की टहनी तोड़ने चढ़ा था अचानक टहनी से बिजली तार छू गया और तेज धमाके के साथ युवक करंट की चपेट आ गया, इससे चिंगारी निकलने पर शरीर काफी झुलस गया, हादसे के बाद युवक का शव पेड़ पर ही फंस गया, हादसे के बाद परिवार और गांव के लोगों में कोहराम मच गया। पढ़ें पूरी खबर

इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

जांच में मनमानी पर हाईकोर्ट सख्त

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आपराधिक मामलों की जांच में पारदर्शिता और निष्पक्षता बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को गवाहों के बयान की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य करने पर विचार करने को कहा है। न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल की एकल पीठ ने कहा कि इससे जांच प्रक्रिया अधिक विश्वसनीय और पारदर्शी होगी। साथ ही अदालतों को जमानत अर्जी और अन्य न्यायिक कार्यवाहियों में भी मदद मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर

फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

दिवाली बाद लौटना आसान, पहले घर आना मुश्किल

दिवाली के बाद वापसी के लिए ट्रेन और विमान टिकटों की बुकिंग में तेजी आई है। लखनऊ से नई दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में सीटें उपलब्ध हैं। हालांकि, त्योहार से पहले दिल्ली और मुंबई से लखनऊ आने के लिए टिकटों का संकट बरकरार है।

लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली चेयरकार और रेगुलर ट्रेनों में 1148 तक सीटें खाली हैं। मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस में भी सीटें रिक्त चल रही हैं। तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार में नौ, 11 व 12 नवंबर को 457, 242, 235 सीटें रिक्त हैं। इसके एग्जीक्यूटिव में 79, 49, 61 सीटें खाली हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

विवेक तिवारी हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला

विवेक तिवारी हत्याकांड की कहानी, चश्मदीद ने बयां की सच्चाई

एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या में आरोपी बर्खास्त सिपाही प्रशांत चौधरी को अदालत ने गैर इरादतन हत्या का दोषी करार दिया। उधर, घटना के वक्त साथ मौजूद आरोपी सिपाही संदीप कुमार को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया। सत्र न्यायाधीश के इस फैसले से विवेक की पत्नी कल्पना संतुष्ट नहीं हैं।

भाई विष्णु के साथ कोर्ट में मौजूद कल्पना ने कहा कि आठ साल तक लड़ाई लड़ने के बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिला। बच्चों को क्या जवाब दूंगी कि ऐसा फैसला आया है। कल्पना ने फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील करने की बात कही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें