फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: मायावती का सपा-कांग्रेस पर तंज, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद भड़के; बेरोजगार पति की अजीब शर्त

Fri, 11 Sep 2026 05:34 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
 
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन


 

बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

मायावती का सपा-कांग्रेस पर तंज, नीला रंग अपनाने से जातिवादी सोच नहीं बदलेगी

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा-कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि नीला रंग अपनाने से विपक्षी दलों की जातिवादी सोच नहीं बदलेगी। बहुजन समाज के हित के लिए पहले अपना दिल और दिमाग साफ करें। वहीं, उन्होंने समधी अशोक सिद्धार्थ पर भी हमला बोला। मायावती ने कहा कि आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने दबाव पड़ने के बाद भी राजनीति से सन्यास की घोषणा नहीं की जब उन्हें लगा कि ज्यादा बड़ा नुकसान हो सकता है तो उन्हें ये घोषणा करनी पड़ी। पढ़ें पूरी खबर
 

सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी बोले- बारिश से खराब सड़कों को तत्काल मोटरेबल बनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कर उन्हें आवागमन के योग्य बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बरसात अभी जारी है, इसलिए जहां सड़क खराब हो गई है, वहां फिलहाल उसे मोटरेबल बनाया जाए। बरसात खत्म होने के बाद जरूरत के अनुसार उसका स्थायी नवीनीकरण कराया जाए। पढ़ें पूरी खबर

प्रदर्शन के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद। - फोटो : amar ujala

विनोद साहनी हत्याकांड, मंत्री संजय निषाद अफसरों पर भड़के

विनोद साहनी हत्याकांड के मामले में गोंडा पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद अफसरों पर भड़क उठे। मंत्री ने पूछा कि इतनी फोर्स क्यों लगवा दिए। साथ ही कई अन्य मामले में नाराजगी जताई। इस दौरान निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग कर रहे थे। मंत्री संजय निषाद ने बंद कमरे में डीएम व एसपी के साथ मंत्री बैठक कर चर्चा की। पढ़ें पूरी खबर

महिला और युवक सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

बेरोजगार पति की गंदी हरकत, पत्नी के सामने रखी ऐसी शर्त

आगरा पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पति की प्रताड़ना और सास से बदतमीजी के दो मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में जोड़ों की काउंसिलिंग कर समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं। किरावली निवासी एक युवती ने आरोप लगाया है कि तीन साल पहले लोहवन (मथुरा) के युवक से उसकी शादी हुई थी।

शादी के समय पति को कमाऊ बताया गया लेकिन वह बेरोजगार निकला। नौकरी न मिलने पर पति शराब का आदी हो गया और देह व्यापार का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। वह अपने 15 दिन के मासूम बच्चे के साथ मायके में है। पति ने तीन साल से कोई सुधि नहीं ली। पढ़ें पूरी खबर

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण मामला, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 12 अक्तूबर को होगी। इसके साथ ही नगर मजिस्ट्रेट की ओर से छह करोड़ 41 लख रुपए क्षतिपूर्ति के रूप में वसूलने के आदेश पर भी हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है। मस्जिद कमेटी से हर्जाना वसूलने का आदेश जारी किया गया था। न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

आयुर्वेद इंटर्न छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

आयुर्वेद इंटर्न छात्रों का प्रदर्शन, बोले- मेहनत बराबर तो स्टाइपेंड कम क्यों

आयुर्वेद इंटर्न छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर शुक्रवार को हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन किया। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं जुटे। प्रदर्शनकारियों ने मौजूदा 7,500 रुपये के स्टाइपेंड को बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की।

छात्रों का कहना है कि वर्ष 2011 से अब तक उनके स्टाइपेंड में एक रुपये की भी बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि एमबीबीएस और बीडीएस इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ाया जा चुका है। छात्रों ने कहा कि पढ़ाई के साथ वे मरीजों के इलाज और अस्पताल से जुड़े कामों में भी जिम्मेदारी निभाते हैं, लेकिन इसके बावजूद लंबे समय से उन्हें 7,500 रुपये ही मिल रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें