फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: मायावती का बड़ा फैसला, जीरो कमीशन पर चलेगी भारत टैक्सी; अखिलेश बोले- वो कठपुतली बनकर कर रहे काम

Wed, 23 Sep 2026 05:28 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

लखनऊ में भारत टैक्सी को हरी झंडी दिखाई। - फोटो : सूचना विभाग

'जीरो कमीशन पर चलेगी भारत टैक्सी'

राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सहकारिता एवं नागर विमानन राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल ने बुधवार को भारत टैक्सी और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ किया। भारत टैक्सी में टैक्सी के साथ दोपहिया और तिपहिया वाहन चालक भी पंजीकरण कराकर जीरो कमीशन पर जुड़ सकेंगे। चालकों को पांच लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा देने की बात कही गई है। फिलहाल लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में सेवा शुरू की गई है। पढ़ें पूरी खबर

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

अखिलेश यादव बोले- यूपी चुनाव 2027 ज्ञानेश गुप्ता की देखरेख में न हो

केंद्रीय चुनाव आयोग को लेकर हुए खुलासे के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आयोग की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का व्यवहार लोकतंत्र के लिए घातक है। चुनाव आयुक्तों ने 10 महीने में 14 बार आपत्ति दर्ज कराई लेकिन फिर भी ध्यान नहीं दिया गया।

ये बताता है कि देश के कई राज्यों की बनी सरकारें असंवैधानिक हैं। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने मांग की है कि यूपी विधानसभा चुनाव 2027 मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता की देखरेख में न करवाया जाए। उनके फैसलों का चुनाव आयोग के अन्य अधिकारी भी आपत्ति कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

मायावती ने भतीजे ईशान आनंद को बनाया राष्ट्रीय संयोजक। - फोटो : अमर उजाला

मायावती का बड़ा फैसला, भतीजे ईशान आनंद को बनाया राष्ट्रीय संयोजक

राजधानी लखनऊ में बुधवार को बसपा की अहम बैठक आयोजित की गई। इसमें ईशान आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने का एलान हुआ। इससे पहले ईशान आनंद ने बसपा सुप्रीमो मायावती के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पार्टी में हालिया बदलावों के बीच ईशान को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था। अब उनकी जिम्मेदारी की घोषणा हो गई है। पढ़ें पूरी खबर

पत्नी की हत्या में जेल गया पति - फोटो : अमर उजाला

पत्नी की हत्या, जान बचाने की गुहार लगाती रही कविता

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर में सोमवार को पत्नी कविता की हत्या के बाद आरोपी पति मनीष खून से सने कपड़ों में बाइक से थाने पहुंचा था। अब इस दौरान का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। कविता के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि मनीष ने चाकू और तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी, आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच पूरी होने के बाद बुधवार को पुलिस ने जेल में निरुद्ध आठ आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट दाखिल किए जाने की जानकारी मिलते ही अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। अधिवक्ताओं का कहना था कि पहले उनकी आपत्ति सुनी जानी चाहिए, इसके बाद ही चार्जशीट दाखिल की जाए। इसको लेकर कोर्ट परिसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें