यूपी चुनाव 2027: इंडिया गठबंधन में सीटों पर रार
- फोटो : अमर उजाला।
कांग्रेस ने मांगीं अधिकतम 181, सपा ने ऑफर की न्यूनतम 26 सीटें
यूपी चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में सपा से 181 सीटों की बड़ी मांग रखी। वहीं सपा ने अपना ऑफर न्यूनतम रखते हुए कांग्रेस को 26 सीटों की सूची दी है, जिनमें उसे चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है। इस मुद्दे पर मंगलवार को नई दिल्ली में दोनों दलों बैठक हो रही है।
सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को जिन 26 सीटों का प्रस्ताव दिया है, उनमें दो सीटें ऐसी हैं, जहां कांग्रेस ने 2022 में जीत दर्ज की थी। इनमें रामपुर खास और फरेंदा विधानसभा सीट शामिल हैं। इसके अलावा चार सीटें ऐसी हैं, जहां पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही थी। इनमें मथुरा, खेरागढ़, जगदीशपुर और किदवई नगर विधानसभा सीट शामिल हैं।
पढ़ें पूरी खबर
बैठक के बाद सपा नेता रामगोपाल व कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने दिया बयान।
- फोटो : amar ujala
यूपी चुनाव के लिए सीट शेयरिंग, सपा-कांग्रेस के बीच दूसरे दौर की बैठक पूरी
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग के लिए दिल्ली में बैठक हुई। बैठक के बाद बाहर निकले सपा नेता रामगोपाल ने कहा कि हम एक-एक सीट पर चर्चा कर रहे हैं। अगली दो बैठकों में चर्चा पूरी हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि, "हम लोगों ने हर सीट पर चर्चा की। बहुत ही सकारात्मक चर्चा हुई। 403 सीटें बहुत सीटें हैं इसलिए अभी चर्चा पूरी नहीं हो पाया है लेकिन आप भरोसा रखिए कि गठबंधन की अगली दो बैठकों के बाद हम लोग अपनी चर्चा पूरा कर लेंगे... किसी ने अभी सीटों की मांग नहीं की है। हम सब सीटों पर चर्चा कर रहे हैं... वार्ता तब तक चलती रहेगी, जब तक अंतिम फैसला नहीं हो जाता है… जल्द ही हम अगली बैठक करेंगे..."
पढ़ें पूरी खबर
30 नवंबर तक पूरी तरह ठीक हो जाएंगी प्रदेश की सभी सड़कें
पीडब्ल्यूडी का दावा है कि प्रदेश में 88.53 प्रतिशत सड़कों को दुरुस्त कर दिया गया है। इनमें गड्ढामुक्त, नवीनीकरण और विशेष मरम्मत वाली सड़कें शामिल हैं। हालांकि, अभी 23096 किमी सड़कों को ठीक किया जाना बाकी है।विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 34072 किमी सड़कें गड्ढामुक्त, 19455 किमी का नवीनीकरण और 6685 किमी की विशेष मरम्मत की जा चुकी है। शासन ने 15 नवंबर तक सभी स्टेट हाईवे और जिलास्तरीय सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य दिया था, जो लगभग पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री ने 30 नवंबर तक सभी ग्रामीण सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
पढ़ें पूरी खबर
लखनऊ में विशेष आयोजन, शामिल हुए सीएम योगी
- फोटो : यूट्यूब
योगी बोले- उस वक्त गुरुनानक जी ने मंत्र दिया कि 'एक ओंकार'
मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जी महाराज के तीन प्रमुख सिद्धांतों 'नाम जपो, कीरत करो, वंड छको' की व्याख्या करते हुए कहा कि ईश्वर का स्मरण, कीर्तन और सामूहिकता मनुष्य के भीतर सकारात्मक भाव पैदा करते हैं। इससे अज्ञानता दूर होती है और समाज में एकजुटता की शक्ति जागृत होती है। उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास जी की पंक्ति 'श्रद्धावान् लभते ज्ञानम्' का उल्लेख करते हुए कहा कि श्रद्धा के माध्यम से ही ज्ञान की प्राप्ति होती है।
गुरु नानक देव जी महाराज भी कीर्तन के माध्यम से मनुष्य के भीतर श्रद्धा और सद्भाव का भाव जागृत करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने 'वंड छको' के सिद्धांत को सामाजिक समानता और सहभागिता का जीवंत उदाहरण बताते हुए कहा कि इसका आशय है कि कोई भी व्यक्ति उपेक्षित न रहे और सभी मिल-बांटकर भोजन करें।
गुरुद्वारों में संचालित लंगर की परंपरा आज भी इस महान विचार को साकार कर रही है। वहां किसी की जाति, मत या मजहब नहीं पूछा जाता। हर व्यक्ति एक साथ पंगत में बैठकर समान सम्मान के साथ भोजन करता है। यह केवल भोजन कराने की व्यवस्था नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सेवा, समानता और मानवीय संवेदना का अनुपम उदाहरण है।
पढ़ें पूरी खबर
मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से की शादी
- फोटो : अमर उजाला
जापानी कारोबारी ने पत्नी संग मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से की शादी
गोमतीनगर के विवेकखंड स्थित राधा-कृष्ण मंदिर सोमवार को जापान के जोड़े की शादी का साक्षी बना। बैंड-बाजा और न ही विदेशी अंदाज। मंत्रोच्चार, हवन की अहुतियां और वैदिक परंपराओं के बीच जापान के कारोबारी हीरो यूकी चिहारा और उनकी पत्नी सूजी ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह की रस्में पूरी कीं। दंपती के तीन बच्चे भी इस शादी के साक्षी बने। पति-पत्नी ने भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर वैदिक रीति-रिवाज से शादी करने की बात कही।
वर्तमान में थाईलैंड में रह रहे जापानी दंपती की शादी में विवेकखंड निवासी पंकज जोशी ने अहम भूमिका निभाई। दुबई के कारोबारी लखनऊ निवासी इंद्र सिंह व लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा भी सहयोगी की भूमिका में रहे।
पढ़ें पूरी खबर