'अमेरिका-इस्राइल के हमले हमारे करीब': अखिलेश ने पूछा- किसी ने भाजपा के होंठ सिल दिए या इनका कोई पत्ता दबा है?
अखिलेश यादव ने गुरुवार को X अकाउंट से ट्ववीट किया। उन्होंने कहा, अमेरिकी-इस्राइल हमलों का हमारी सरहदों के करीब, हिंद महासागर तक पहुंचना देशवासियों के लिए चिंता का विषय है और इन अर्थों में बेहद चिंतनीय भी कि इस गंभीर विषय पर भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व चुप्पी साध रखी है। स्पष्ट किया जाए कि इसे ‘चुप्पी’ माना जाए या किसी विशेष भय के कारण इसे ‘घिग्घी बंधना’ माना जाए। भाजपा सरकार की ऐसी क्या मजबूरी है कि उनके होंठ किसी ने सिल दिये हैं। जनता पूछ रही है कि आपका कौन सा पत्ता दबा है?
पढ़ें पूरी खबर
पांच मंजिला इमारत में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
पांच मंजिला इमारत में लगी आग, पति-पत्नी की मौत, 15 घायल; 40 गाड़ियां जलकर खाक
गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में स्थित एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस दुखद दुर्घटना में एक पति-पत्नी की मौत हो गई है, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में से पांच लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
यह आग 3 फरवरी की आधी रात को लगी थी, जिसका कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की शुरुआत बेसमेंट में खड़ी एक दुपहिया वाहन में हुए शॉर्ट सर्किट से हुई। इस आग ने तेजी से बेसमेंट में मौजूद सभी वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि उन्होंने पूरी पांच मंजिला इमारत को घेर लिया।
पढ़ें पूरी खबर
होलिका दहन की आग में कूदा ग्रामीण, पहले जोड़े थे हाथ, बमुश्किल बाहर निकाला
जुनावई ब्लॉक क्षेत्र के नदरोली गांव में होलिका दहन के दौरान चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सिंहपुर गांव निवासी वीरपाल अचानक जलती हुई होलिका की लपटों के बीच कूद गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यह घटना बुधवार की है। जब नदरोली गांव के लोग होलिका दहन के बाद आग की लपटों पर गन्ना और जौ की बालियों को भून रहे थे। वीरपाल अपने ससुर और साले के साथ होलिका दहन में शामिल होने आए थे।
पढ़ें पूरी खबर
नशे में धुत दरोगा को लेकर जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
नशे में धुत दरोगा ने दौड़ाई कार, कई लोगों को मारी टक्कर, गुस्साई भीड़ ने की हाथापाई
शाहजहांपुर के बंडा में शराब के नशे में धुत दरोगा ने अपनी निजी कार से कई लोगों को टक्कर मार दी। इससे गुस्साए लोगों ने चौराहे पर जाम लगा दिया और दरोगा को गाड़ी से उतार कर हाथापाई कर दी। कार की टक्कर लगने से घायलों का बंडा सीएचसी भेजा गया है।
बंडा थाने में तैनात एक दरोगा ने बृहस्पतिवार को होली खेलने के बाद अपनी निजी कार निकालकर दौड़ाना शुरू कर दी। मुख्य चौराहे पर कार के सामने आए कई लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस बीच पीलीभीत जिले के थाना घुंघचाई के गांव लुकटिआई निवासी 30 वर्षीय महिला विमलेश तिवारी दरोगा की गाड़ी की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
पढ़ें पूरी खबर
मुरादाबाद में विवाद के बाद दंपती की मौत
- फोटो : अमर उजाला
मायके जाने के लिए घर से निकले, ओवर ब्रिज के नीचे बीवी को मार डाला, फिर खुद ने भी दी जान
मुरादाबाद के मझोला थाना इलाके में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में हत्या का प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सिविल लाइंस के नया गांव नवीन नगर निवासी विनोद उर्फ विक्की इलेक्ट्रिशियन था।
उसकी शादी हरथला निवासी ममता से लगभग नौ साल पहले हुई थी। दंपती के कोई बच्चा नहीं था। जिसे लेकर दोनों के बीच लंबे समय से तनाव था। होली के दिन विनोद अपनी पत्नी ममता को मायके चलने की बात कहकर घर से निकला था।
पढ़ें पूरी खबर
अयोध्या एयरपोर्ट पर मौजूद संत।
- फोटो : amar ujala
अबूधाबी में फंसे संत सकुशल अयोध्या लौटे, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, पूर्व सांसद भी पहुंचे
दशरथ महल बड़ा स्थान के महंत बिंदुगद्याचार्य और महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य महाराज अबूधाबी में एक सप्ताह तक फंसे रहने के बाद सकुशल अयोध्या लौट आए हैं। उनके सुरक्षित लौटने की खबर से संत समाज और श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है। बुधवार सुबह महर्षि एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, रसिक पीठ के आचार्य महंत जनमेजय शरण तथा महंत हेमंत दास सहित अनेक संतों और भक्तों ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।
पढ़ें पूरी खबर
पिंक रोजगार महाकुंभ में 5000 युवतियों को मिलेगा नौकरी का मौका, इंटरव्यू के बाद होगा चयन
लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सभागार में 8 मार्च को पिंक रोजगार महाकुंभ लगने जा रहा है। यहां कक्षा 12 से परास्नातक तक की योग्यता रखने वाली करीब 5000 युवतियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी ने बताया कि इस वृहद रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और शिक्षित युवतियों को प्रतिष्ठित कंपनियों में सीधे रोजगार उपलब्ध कराना है।
पढ़ें पूरी खबर