सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
आजम खां की दोबारा गिरफ्तारी पर अखिलेश यादव का पहला बयान
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। लखनऊ एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खान साहब के साथ लगातार अन्याय हो रहा है और इसके लिए सरकार ही जिम्मेदार है।
अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान के साथ जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, वह अन्यायपूर्ण है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार लगातार उनके साथ अन्याय कर रही है। आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी को लेकर सपा अध्यक्ष ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
पढ़ें पूरी खबर
अधिवक्ता का कत्ल, पैर छुए, कार से अगवा किया
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार (68) की जमीन के विवाद में कार से अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। शक के दायरे में आए तीन आरोपियों की निशानदेही पर रविवार सुबह कानपुर में गुजैनी नहर से शव को बरामद किया।
देर रात कार की बरामदगी के लिए कालपी के जंगल ले जाए गए आरोपी भागने लगे और वहां पहले से छिपाए असलहों से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से आशीष विश्वकर्मा और सर्वेश शुक्ला घायल हो गए। पुलिस ने उनके तीसरे साथी केशव को भी पकड़ लिया। तीनों कानपुर के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपी मोनू की पुलिस तलाश कर रही है।
पढ़ें पूरी खबर
'शादी में जितना भी श्लोक बोला जाता है वो गाली है', सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का विवादित बयान
यूपी के मिर्जापुर में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव का एक वीडियो बयान किसी ने सोशल मीडिया पर साझा किया जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शिवशंकर रहे हैं कि हमने अध्ययन किया है। शादी में जितना भी श्लोक बोला जाता है वो गाली है एकदम। जिसको कोई नहीं जानता। एक तो आधा कहेंगे। यहां कोई पंडित जी है बुरा न मानना। पंडित आधा मंत्र कहता है जो सुनाई नहीं देता। गिड़बिड़- गिड़बिड़ कहकर कहेंगे यहां 101 रुपये रख दो।
पढ़ें पूरी खबर
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर एनआईए का शिकंजा
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क के जरिये भारतीय युवाओं को आतंकी गतिविधियों में शामिल करने की साजिश के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शिकंजा कसा है। एजेंसी की लखनऊ इकाई ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
एनआईए अब नेटवर्क के विदेशी हैंडलरों, आर्थिक मदद के स्रोतों और सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने के पूरे तंत्र का पता लगाएगी। जांच के दायरे में शहजाद भट्टी, उसका सहयोगी आबिद जट और उनसे जुड़े अन्य संदिग्ध हैं।
पढ़ें पूरी खबर
आजम खां, जौहर विवि के विस्तार संग गहराता गया विवाद
अपने ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर विश्वविद्यालय को साकार करने में सपा नेता आजम खां विवादों से घिरते चले गए। जैसे-जैसे विवि का विस्तार होता गया वैसे-वैसे विवाद भी गहराता गया। किसानों की जमीन पर जबरन कब्जे, सरकारी जमीन के इस्तेमाल और शत्रु संपत्ति को यूनिवर्सिटी में शामिल करने जैसे गंभीर आरोप लगे। विवि के लिए जमीन जुटाने के लिए नियम-कायदों को ताक पर रखने के मामले भी सामने आए।
दस बार विधायक और पांच बार प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके आजम खां ने जब जौहर विवि का निर्माण शुरू कराया तो उस वक्त प्रदेश में सपा की सरकार थी। सपा सरकार में जौहर यूनिवर्सिटी का उद्घाटन हुआ और फिर यहां पढ़ाई भी शुरू हो गई।
पढ़ें पूरी खबर