अखिलेश बोले- उन्हें पहले कैसे पता चल गया कि एक करोड़ 27 लाख हिंदू वोटर कटे
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी के सीएम को पहले से ही पता चल जाता है कि वोट कैसे कट जाता है।अखिलेश यादव ने कहा, "मैं इसलिए ऐसे बोल रहा हूं कि उनको कैसे जानकारी हो गई कि एक करोड़ 27 लाख वोटर कट गए।"
पढ़ें पूरी खबर
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
एसआईआर में नाम कटने पर भाजपा का बड़ा मंथन
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम कटने को लेकर सवाल उठाए जाने के बाद भाजपा संगठन सक्रिय हो गया है।
पार्टी ने छूटे हुए मतदाताओं के नाम दोबारा जुड़वाने के लिए अभियान तेज करने की तैयारी की है। इसी सिलसिले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में संगठन की कार्यशाला है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दोपहर शामिल हुए।
पढ़ें पूरी खबर
तपस्वी छावनी के महंत जगद्गुरु परमहंस आचार्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अखिलेश के अयोध्या दौरे पर जगद्गुरु परमहंस आचार्य का बड़ा बयान
तपस्वी छावनी के महंत जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अयोध्या आगमन से लगभग एक करोड़ हिंदुओं की घर वापसी का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। साथ ही समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में कारसेवकों पर हुई गोलीबारी की घटना के कारण उनके परिवार के प्रति नाराजगी रखने वाले कई लोग राम मंदिर से दूरी बनाए हुए थे। अब जब अखिलेश यादव रामलला के दर्शन करने आ रहे हैं, तो इससे उनके समर्थकों के बीच एक सकारात्मक संदेश जाएगा। वे भी भगवान श्रीराम को अपना मानकर मंदिर दर्शन के लिए आगे आएंगे।
पढ़ें पूरी खबर
चंद्रशेखर-ओवैसी की जोड़ी से सपा के सियासी गणित में सेंध
यूपी के सियासी जमीन पर आजाद समाज पार्टी (आसपा) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के नए गठबंधन तैयार कर 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ ही सपा के लिए भी चुनौती खड़ी कर दी है।
आसपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर और एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन औवैसी की जोड़ी ने मुस्लिम और दलित मतदाताओं को एक नया राजनीतिक मंच ही नहीं बल्कि एक मजबूत विकल्प देने का भी संदेश दिया है। माना जा रहा है कि इस नई जोड़ी की वजह से भाजपा के समीकरण भी प्रभावित होंगे, लेकिन सबसे अधिक असर सपा के समीकरण पर पड़ सकता है।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी के मौसम में होगा बदलाव।
- फोटो : अमर उजाला।
पहाड़ों से आने वाली पछुआ हवा गिराएगी प्रदेश में पारा
उत्तर प्रदेश में 15 नवंबर से ठंड बढ़ने के आसार हैं। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों की ओर से आने वाली तेज ठंडी पछुआ हवाएं चलेंगी। इससे दो दिनों में दिन और रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। फिलहाल प्रदेश में मौसम स्थिर है। दिन में गुनगुनी धूप निकल रही है और सुबह-शाम हल्की ठंड का असर बना हुआ है।
पढ़ें पूरी खबर