फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी एटीएस ने अमरोहा में डाला डेरा, पश्चिमी यूपी के कई और संदिग्धों की शिनाख्त

Fri, 28 Dec 2018 10:33 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
नए साल में बड़े पैमाने पर तबाही की साजिश रचने वाले आईएसआईएस के माड्यूल हरकत उल हर्ब ए इस्लाल के सदस्यों के प्रकाश में आने के बाद यूपी एटीएस सक्रिय हो गई। एटीएस की टीम एसपी विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में अमरोहा में डेरा डाले हुए है। 
विज्ञापन


इस दौरान एनआईए को 12 दिनों की रिमांड पर मिले आईएसआईएस के संदिग्धों को अमरोहा और हापुड़ लाकर भी पूछताछ की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि एटीएस की टीम माड्यूल के सरगना सुहैल के घर पर निगाह जमाए हुए है। 

एटीएस की टीम सुहैल की पत्नी से भी पूछताछ कर सकती है। वहीं दूसरी ओर उस मदरसे के छात्रों से भी जानकारी इकट्ठा की जाएगी जहां सुहैल पढ़ाता था। फिलहाल पश्चिमी यूपी के कई जिले इस वक्त एनआईए और एटीएस के रडार पर हैं। 
विज्ञापन


इसमें मेरठ में एनआईए और एटीएस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की थी। यहां के कुछ और संदिग्धों के बारे में जानकारी मिली है जिसे वेरिफाई किया जा रहा है। 
विज्ञापन

वहीं सूत्रों का कहना है कि प्रकाश में लखनऊ में मौजूद मां-बेटे और ज्वैलरी शॉप के मालिक को एनआईए इस मामले में गवाह बना सकती है। हालांकि इस मामले में कोई भी अधिकारी बोलने से बच रहा है।

सुहैल उगलेगा साजिश के राज
एटीएस के एक अधिकारी का कहना है कि इस मामले में आगे की कार्रवाई रिमांड पर लिए गए संदिग्धों की पूछताछ के बाद की जाएगी। 
संदिग्धों से उनके यूपी के अन्य शहरों और अमरोहा व हापुड़ में संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी इकट्ठा की जाएगी। एटीएस और एनआईए सुहैल से पूरी साजिश के राज कड़ीबद्घ तरीके से उगलवाने की कोशिश करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें